लाइव न्यूज़ :

अदालत ने ‘यूनाइट द राइट’ रैली में हिंसा के लिए 2.6 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:08 IST

Open in App

शार्लोट्सविले (अमेरिका), 24 नवंबर (एपी) अमेरिका की एक अदालत ने 2017 में शार्लोट्सविले में ‘यूनाइट द राइट’ रैली के दौरान भड़की हिंसा के लिए 17 श्वेत राष्ट्रवादी नेताओं और संगठनों पर मंगलवार को 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया।

करीब एक महीने तक चली सुनवाई के बाद, यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की एक ज्यूरी ने यह सजा सुनायी। अदालत ने उन नौ लोगों द्वारा दायर मुकदमे में श्वेत राष्ट्रवादियों को जवाबदेह ठहराया जिन्हें दो दिनों के प्रदर्शनों के दौरान शारीरिक या भावनात्मक आघात का सामना करना पड़ा था। अदालत ने चार दावों में फैसला किया है जबकि दो दावों में अब भी गतिरोध कायम है।

अटॉर्नी रोबर्टा कापलान ने कहा कि वादी के वकीलों की योजना फिर से याचिका दायर करने की है ताकि मुकदमे की सुनवाई किसी अन्य ज्यूरी द्वारा की जाए तथा गतिरोध वाले दो दावों पर भी फैसला हो सके। उन्होंने हर्जाने की राशि को "आंखें खोलने वाला" बताया और कहा कि "यह एक व्यापक संदेश देता है।"

यह फैसला श्वेत राष्ट्रवादी आंदोलन के लिए फटकार है, खासकर उन दो दर्जन व्यक्तियों और संगठनों के लिए, जिन पर एक संघीय मुकदमे में अफ्रीकी अमेरिकियों, यहूदियों और अन्य लोगों के खिलाफ एक सुनियोजित तरीके से हिंसा करने का आरोप लगाया गया है।

श्वेत राष्ट्रवादी नेता रिचर्ड स्पेंसर ने फैसले के खिलाफ अपील करने का संकल्प जताते हुए कहा कि "उस फैसले का पूरा सिद्धांत ही मौलिक रूप से त्रुटिपूर्ण है।" उन्होंने कहा कि वादी के वकीलों ने मुकदमे से पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वे मुकदमे का उपयोग उन्हें और अन्य प्रतिवादियों को दिवालिया बनाने के लिए करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर