लाइव न्यूज़ :

टीका योग्यता सूची में शामिल देशों की 'निरंतर समीक्षा' की जा रही है: ब्रिटेन सरकार के सूत्र

By भाषा | Updated: October 2, 2021 01:00 IST

Open in App

लंदन, एक अक्टूबर ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा से संबंधित कोविड-19 टीका पात्रता सूची में शामिल देशों की ''निरंतर समीक्षा'' की जा रही है। ब्रिटिश सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि इस सूची में 18 देश शामिल हैं, लेकिन भारत को जगह नहीं दी गई है। सूची में शामिल देशों के यात्रियों के टीकाकरण प्रमाण पत्र को मान्यता दी गई है जबकि अन्य देशों के यात्रियों को ब्रिटेन पहुंचने पर पृथकवास में रहना अनिवार्य होगा।

ब्रिटेन के इस कदम के जवाब में भारत ने जवाबी कदम उठाते हुए टीका लगवा चुके ब्रिटिश यात्रियों के लिये भारत आने पर पृथकवास में रहना सोमवार से अनिवार्य कर दिया है।

ब्रिटेन सरकार ने भारत की इस योजना पर आधिकारिक रूप से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ''देशों की सूची की निरंतर समीक्षा की जा रही है। हमें उम्मीद है कि उसमें और देशों को शामिल किया जाएगा। लेकिन इसके लिये कोई समयसीमा निर्धारित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल