लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री को भी कोरोना वायरस, पीएम बोरिस जॉनसन समेत सैकड़ों लोगों के संपर्क में थीं

By भाषा | Updated: March 11, 2020 11:39 IST

Coronavirus: नब्बे से अधिक देशों में कोरोना वायरस से 1,10,041 लोग संक्रमित पाये गये हैं और इससे 4000 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनदीन डोरिस ने कहा है, 'मैं पुष्टि करती हूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैंने घर में खुद को अलग रखा है।'डोरिस ब्रिटेन की पहली नेता हैं जो कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।

लंदन: दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण इस कदर फैल चुका है कि आम लोग तो क्या मंत्री-संत्री भी इसके प्रकोप से बच नहीं पा रहे हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की मंत्री नडीने डोरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

कंजर्वेटिव सांसद ने कहा, ‘‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मैं कोरोना वायरस की जांच में पॉजीटिव पाई गई हूं और खुद को घर में अलग कर रखा है।’’ उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कहां से संक्रमण की चपेट में आई और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए थे। डोरिस ब्रिटेन की पहली नेता हैं जो कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।

द टाइम्स की खबर के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत सैकड़ों लोगों के संपर्क में रही थीं। वह शुक्रवार को बीमार पड़ीं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह बीमारी से उबर रही हैं। मंत्री ने ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं एनएचएस कर्मियों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे परामर्श और सहयोग दिया।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला