लाइव न्यूज़ :

Coronavirus News Live Updates: दुनिया भर में 9,276 मरे, इटली में 2,978 और ईरान में 1,284 की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 225,254

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2020 19:13 IST

आधिकारिक सूत्रों से एएफपी को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस से कुल 9,276 लोगों की मौत हुई। इनमें से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या 4,334 जबकि एशिया में 3,416 है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस से और 712 लोगों की मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटे में इस वायरस से और 712 लोगों की मौत हुई और संक्रमित लोगों की संख्या 90,293 है।यूरोप में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की शुरुआत दिसम्बर, 2019 में चीन में हुई थी। 

पेरिसः दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान ने कोरोना वायरस संक्रमण से और 149 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 1,284 हो गई। इटली में मरने वाले की संख्या 2,978 हो गई है। पूरे विश्व में संक्रमित लोगों की संख्या 225,254 है।

आधिकारिक सूत्रों से एएफपी को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस से कुल 9,276 लोगों की मौत हुई। इनमें से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या 4,334 जबकि एशिया में 3,416 है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस से और 712 लोगों की मौत हुई और संक्रमित लोगों की संख्या 90,293 है। यूरोप में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की शुरुआत दिसम्बर, 2019 में चीन में हुई थी। 

स्पेन ने गुरुवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब यह 767 पहुंच गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कुल 17,147 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। यह कल के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा है।

ईरान ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में और 149 लोगों की मौत हुई है। देश के स्वास्थ्य उपमंत्री अलीरेजा रिआसी ने बताया कि इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,284 हो गयी है। देश में अभी तक कुल 18,407 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीनदिल्लीफ़्रांसइटलीईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट