लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: चीन में फंसे पाकिस्तानी छात्रों ने वहां से निकालने की लगाई गुहार, कहा- भारत सरकार से सीख ले पाक सरकार

By भाषा | Updated: February 3, 2020 22:57 IST

वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी छात्र ने कहा कि जहां भारत अपने नागरिकों को वापस निकाल रहा है वहीं पाकिस्तानी सरकार कह रही है कि “तुम जियो या मरो हम तुम्हें न निकालेंगे न उबारेंगे।” वायरल हो रहे एक वीडियो में छात्र ने कहा, “पाकिस्तान सरकार शर्म करो।

Open in App

कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान शहर में फंसे सैकड़ों पाकिस्तानी छात्रों ने पाकिस्तान की इमरान खान सरकार से भारत से सीख लेने और उन्हें चीन के हुबेई प्रांत से निकाल कर ले जाने की गुहार लगाई है। भारत ने मालदीव के सात नागरिकों समेत 654 लोगों को शनिवार और रविवार को वुहान से निकाला।

भारत ने विषाणु के फैलने के खतरे को देखते हुए चीनी यात्रियों और चीन में रह रहे विदेशियों को ई-वीजा जारी करने की सुविधा पर भी अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। चीन में नियुक्त पाकिस्तान के राजदूत नगमाना हाशमी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तानी छात्रों को वुहान से इसलिए नहीं निकाला जाना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज करने की समुचित व्यवस्था नहीं है।

हाशमी की टिप्पणी से एक दिन पहले स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने कहा था कि पाकिस्तानी सरकार अपने नागरिकों को वापस नहीं लाएगी। चीन में फंसे पाकिस्तानी छात्रों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सरकार से अपना फैसला बदलने की गुहार लगाई।

भारतीय छात्रों को वापस लौटते देख पाकिस्तानी छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपनी सरकार से गुहार लगाई कि उन्हें निकाला जाए। एक वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय छात्र हवाई अड्डे पर जाने के लिए बस में चढ़ रहे हैं।

इसे साझा करते हुए एक पाकिस्तानी छात्र ने कहा कि जहां भारत अपने नागरिकों को वापस निकाल रहा है वहीं पाकिस्तानी सरकार कह रही है कि “तुम जियो या मरो हम तुम्हें न निकालेंगे न उबारेंगे।” वायरल हो रहे एक वीडियो में छात्र ने कहा, “पाकिस्तान सरकार शर्म करो।

भारत से सीखो कि वह अपने नागरिकों का कैसे खयाल रखता है।” पाकिस्तान के अलावा नेपाल और श्रीलंका पर भी अपने नागरिकों को चीन से बाहर निकालने का दबाव है। भाषा यश सुभाष सुभाष

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?