लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: पाकिस्तान में हालात खराब, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 40 लोगों की जान गई, कुल केस बढ़कर 22,413

By भाषा | Updated: May 6, 2020 16:34 IST

पाकिस्तान भी कोरोना कहर से परेशान है। प्रधानमंत्री इमरान खान हालात पर नजर रखे हुए है। हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना केस का मामला बढ़ गया है। एक दिन में 40 लोगों की जान चली गई और 1,049 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पंजाब प्रांत में कोरोना वायरस के 8,420 मामले हैं। बलूचिस्तान में 1,495, इस्लामाबाद में 485, गिलगित-बाल्टिस्तान में 386 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 76 मामले हैं।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 40 लोगों की जान चली गई और 1,049 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पंजाब प्रांत में कोरोना वायरस के 8,420 मामले हैं।

इसके बाद सिंध में कोविड-19 के 8,189 मामले, खैबर-पख्तूनख्वा में 3,499 मामले, बलूचिस्तान में 1,495, इस्लामाबाद में 485, गिलगित-बाल्टिस्तान में 386 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 76 मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से रिकॉर्ड 40 लोगों की मौत हुई हैं।

देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 526 हो गई है। देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,049 मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमितों की तादाद बढ़कर 22,413 हो गई है। देश में अब तक 6,217 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

पाकिस्तान में अब तक 232,582 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से पिछले 24 घंटे में 10,178 नमूनों का परीक्षण किया गया है। मृतकों की संख्या में इजाफे के बावजूद संघीय सरकार लॉकडाउन में रियायत देने पर विचार कर रही है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को आहिस्ता आहिस्ता हटाया जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान बेमियादी बंद सहन नहीं कर सकता। इस बीच रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि ट्रेन सेवा 10 मई से आंशिक रूप से शुरू की जा सकती है और शुरुआत में करीब 40 ट्रेनों का परिचालन किया जा सकता है।

डॉन समाचार पत्र के अनुसार सिंध के हैदराबाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नाजुक स्थिति में पहुंचे मरीज पर प्रयोग के तौर पर संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीज का प्लाज्मा चढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सलाहकारों के साथ एक बैठक में कहा कि सरकार की बेहतरीन रणनीति की वजह से देश कोरोना वायरस के डर से बाहर निकल रहा है। 

स्वास्थ्य मामलों के विशेष सहायक डॉ जफर मिर्जा ने बताया कि पाकिस्तान जांच की अपनी क्षमता बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस नियंत्रण में है और इससे मरने वालों की दर भी कम है। उन्होंने कहा,‘‘अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान में मृत्यु दर अब भी कम है और अगर हम पूरे विश्व के हालात देखें तो यह उनके मुकाबले बेहद कम है। अगर आप खुद अपना ध्यान रखते हैं तो यह तय है कि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।’’

इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने महामारी से नौकरी गंवाने वालों के लिए नकदी कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बरतने के लिए वह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। खान ने नकदी योजना एहसास की शुरुआत करते हुए कहा,‘‘अब तक 81अरब रुपए लोगों में बांटे जा चुके हैं....इस प्रक्रिया की मैं खुद निगरानी कर रहा हूं।’’

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनसीओवीआईडी-19 इंडियाचीनअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा