लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates:अमेरिका में हालात खराब, मरने वाले की संख्या 32 हजार के पार, कुल केस 6.50 लाख

By भाषा | Updated: April 16, 2020 21:02 IST

कोरोना महामारी ने अमेरिका का बुरा हाल कर दिया है। अमेरिका, इटली, स्पेन सहित यूरोप के कई देश भयंकर विभिषका को झेल रहे हैं। अमेरिका का न्यूयार्क का हाल सबसे खराब है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय (ट्रैकर) के मुताबिक देश में कोविड-19 से अब तक 32,707 लोगों की मौत हुई है।इस महामारी से विश्व में सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत अमेरिका में ही हुई है।

वाशिंगटनः अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 32,707 के आंकड़े को पर पहुंच गई। अमेरिका के जॉंस हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों में यह बताया गया है। अमेरिका में कुल केस 650,833 हैं।

विश्वविद्यालय (ट्रैकर) के मुताबिक देश में कोविड-19 से अब तक 32,707 लोगों की मौत हुई है। इस महामारी से विश्व में सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत अमेरिका में ही हुई है, जिसके बाद इटली का स्थान है, जहां 21,645 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इटली की आबादी अमेरिका की जनसंख्या का महज पांचवा भाग ही है। स्पेन में 19,130 और फ्रांस में 17,167 लोगों की मौत हुई है। 

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 650,833 मामले सामने आये हैं, जहां पिछले दो दिनों में रिकार्ड संख्या में लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 महामारी के केंद्र न्यूयार्क में 14,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की योजना को बृहस्पतिवार को सामने रखने वादा किया।

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का मानना है कि वैश्विक कोरोना वायरस महामारी उनके देश के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने का एक अवसर है। क्रेमलिन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्रि पेशकोव ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का मानना है कि वैश्विक महामारी एक दूसरे की मदद करने का समय है।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेंटिलेटर्स रूस भेजने की पेशकश की थी। पेशकोव ने कहा, 'यह बहुत सकारात्मक है और अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन के साथ फोन पर हुई हालिया बातचीत में यह पेशकश की थी ।’ उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हुई तो रूस ट्रंप के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

पिछले हफ्ते पुतिन एवं ट्रंप ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के प्रयासों पर चर्चा की थी। रूस ने इस महीने चिकित्सा सहायता एवं अन्य जरूरी उपकरणों के साथ एक सैन्य विमान अमे​रिका के न्यूयॉर्क भेजा था। अमेरिका में न्यूयॉर्क इस कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केंद्र है। रूस में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3448 नये मामले सामने आये । इसके साथ ही इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 28000 हो गयी है जबकि घातक वायरस की चपेट में आने से 232 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पइटलीचीनरूसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो