लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में भी तबलीगी जमात के लोगों ने बढ़ाई मुश्किलें, अब तक 6 हजार से ज्यादा संक्रमित, 117 की मौत

By गुणातीत ओझा | Updated: April 16, 2020 07:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में नए मामलों में ज्यादातर तबलीगी जमात के सदस्य हैं, जो कि बीते दिनों दूसरे देशों की यात्रा कर लौटे हैं।पाकिस्तान में अब तक 6297 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। सबसे ज्यादा पंजाब प्रांत में कोरोना के मामले पाए गए हैं।

इस्लामाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण से पाकिस्तान में भी सकंट बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की 6000 पार कर चुकी है। वहीं  इस जानलेवा वायरस के चपेट में आकर अबतक 117 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान में तबलीगी जमात के लोगों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देश में संक्रमण के नए मामलों में ज्यादातर मामले तबलीगी जमात से जुड़े हैं। पाकिस्तान में 1446 संक्रमित लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

द डॉन के मुताबिक पाकिस्तान में अब तक 6297 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। सबसे ज्यादा पंजाब प्रांत में कोरोना के मामले पाए गए हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 3016 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं सिंध प्रांत में 1688 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। खैबर पख्तूनख्वा में 47 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 912 पहुंच गई है। चौंका देने वाली बात यह है कि इन नए मामलों में ज्यादातर तबलीगी जमात के सदस्य हैं, जो कि बीते दिनों दूसरे देशों की यात्रा कर पाकिस्तान लौटे हैं।

बलोचिस्तान में चार नए मामलों के साथ कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 281 पहुंच गई है। बताते चलें कि मंगलवार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की घोषणा की थी, साथ ही लॉकडाउन के दौरान कुछ क्षेत्र में छूट भी दी गई है। पाकिस्तान में पहले लॉकडाउन की घोषणा बीते माह मई में हुई थी, बाद में इसे दो हफ्तों के लिए बढ़ाते हुए 14 अप्रैल तक पूरे देश में लागू किया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानतबलीगी जमात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट