लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नीदरलैंड में महामारी के प्रकोप में बेहिसाब इजाफा, एक दिन में मरीजों की संख्या हुई दोगुना

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 5, 2020 22:34 IST

एक दिन पहले नीदरलैंड में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 38 थी जोकि बढ़कर दोगुना हो गई है। देश में कोरोना के संक्रमण का पहला मामला 27 फरवरी को सामने आया था। 

Open in App
ठळक मुद्देयूरोप के एक देश नीदरलैंड में कोरोना वायरस का पहला मामला चंद दिनों पहले ही सामने आया था और अब इससे संक्रमित लोगों की संख्या में बेहिसाब इजाफा हो रहा है। डच नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ (RIVM) ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि नीदरलैंड में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 82 हो गई है। 

चीन से निकले कोरोना वायरस का कोहराम पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। यूरोप के एक देश नीदरलैंड में कोरोना वायरस का पहला मामला चंद दिनों पहले ही सामने आया था और अब इससे संक्रमित लोगों की संख्या में बेहिसाब इजाफा हो रहा है। डच नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ (RIVM) ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि नीदरलैंड में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 82 हो गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन पहले नीदरलैंड में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 38 थी जोकि बढ़कर दोगुना हो गई है। देश में कोरोना के संक्रमण का पहला मामला 27 फरवरी को सामने आया था। 

कई देशों में कोरोना वायरस का कोहराम

कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के प्रयासों के तहत इटली ने अगले कुछ हफ्तों के लिए सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है। इसके अलावा जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया समेत अन्य देशों में भी स्कूल बंद किए गए हैं । दुनियाभर में कोरोना वायरस से 95,000 लोग संक्रमित हुए हैं और 3,200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में वायरस के प्रसार के बीच, सऊदी अरब ने मुस्लिम श्रद्धालुओं की उमरा यात्रा पर रोक लगा दी है।

स्विट्जरलैंड में पहली मौत हुई है, जबकि बोस्निया और दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मामले की पुष्टि की है। यूनान में भी मामले बढ़े हैं । दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इटली से आया एक व्यक्ति वायरस से संक्रमित है।

कई देशों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए हैं । वहीं यूनेस्को ने बुधवार को कहा कि एक दर्जन से ज्यादा देशों में स्कूलों के बंद रहने से 29 करोड़ बच्चे प्रभावित हुए हैं । दिल्ली में प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गयी है । इटली ने 15 मार्च तक स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। यहां पर मृतकों की संख्या 107 हो गयी है । चीन के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दक्षिण कोरिया में आए हैं।

सरकार ने शैक्षणिक सत्र 23 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है । जापान में लगभग सारे स्कूल बंद हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अप्रैल की शुरुआत तक के लिए कक्षाएं रद्द करने की घोषणा की है। ईरान में भी स्कूल बंद हैं जहां वायरस से 107 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में मृतकों की संख्या 11 हो गयी है।

कैलिफोर्निया के गर्वनर गविन न्यूसम ने कोरोना वायरस के कारण राज्यव्यापी आपात स्थिति की घोषणा की है । वाशिंगटन और फ्लोरिडा में पहले से आपात स्थिति घोषित है। कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के मकसद से अमेरिका में 8.3 अरब डॉलर का प्रावधान किया जा सकता है। इस संबंध में योजना को अमेरिकी संसद की मंजूरी मिल चुकी है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होना बाकी है।

फ्रांस में दो और लोगों की मौत के साथ अब तक मृतकों की संख्या छह हो गयी है और बुधवार से 92 नए मामले सामने आए हैं । फ्रांस में पहली बार एक ही दिन इतने मामले सामने आए हैं। अब तक कुल मामलों की संख्या 377 हो गयी है । सिंगापुर में पांच नए मामले सामने आने के साथ अब तक प्रभावित लोगों की संख्या 117 हो चुकी है।

चीन की तुलना में दूसरे देशों में यह वायरस अब तेजी से फैल रहा है। चीन में बृहस्पतिवार को 31 और लोगों की मौत के साथ अब तक 3,012 लोगों की जान जा चुकी है । इसके साथ ही संक्रमण के 80,000 मामले सामने आए हैं । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि वायरस से मुकाबले के लिए कम आय और उभरते बाजारों वाले देश के लिए वह 50 अरब डॉलर की सहायता मुहैया करा रहा है।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल