लाइव न्यूज़ :

खतरनाक कोरोना वायरस: मरीजों के इलाज के लिए युवा डॉक्टर ने बढ़ाई थी शादी की तारीख, दुनिया को कहा अलविदा

By भाषा | Updated: February 21, 2020 17:11 IST

चीन में इस वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज कर रहे अब तक नौ डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य ब्यूरों ने बताया कि वुहान के एक अस्पताल के डॉक्टर पेंग यिनहुआ की मौत बृहस्पतिवार को हो गई। श्वसन संबंधी बीमार का इलाज करने वाले लेंग 25 जनवरी को भर्ती हुए थे और उन्हें 30 जनवरी को इलाज के लिए वुहान जियिनतन अस्पताल भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में इस वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज कर रहे अब तक नौ डॉक्टरों की मौत हो चुकी है।सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि पेंग की मौत बृहस्पतिवार रात में हो गई।

खतरनाक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज करने के लिए अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ाने वाले एक डॉक्टर की मौत वायरस संक्रमण से हो गई।

चीन में इस वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज कर रहे अब तक नौ डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य ब्यूरों ने बताया कि वुहान के एक अस्पताल के डॉक्टर पेंग यिनहुआ की मौत बृहस्पतिवार को हो गई। श्वसन संबंधी बीमार का इलाज करने वाले लेंग 25 जनवरी को भर्ती हुए थे और उन्हें 30 जनवरी को इलाज के लिए वुहान जियिनतन अस्पताल भेज दिया गया।

सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि पेंग की मौत बृहस्पतिवार रात में हो गई। उन्होंने अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ाई थी क्योंकि वह इस वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज करना चाहते थे। अन्य डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद पेंग की जान बच नहीं सकी।

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्वास्थ्य एजेंसी को पेंग को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए आवेदन करने को कहा है। वहीं इस वायरस के बारे में सबसे पहले चेतावनी देने वाले 34 वर्षीय डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत सात फरवरी को हो गई।

उन्होंने अपने मेडिकल कॉलेज छात्रों के समूह में 30 दिसंबर को यह जानकारी दी थी कि वुहान के सेंट्रल अस्पताल में सात मरीज पृथक किए गए हैं जिनमें एसएसआरएस कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं लेकिन वुहान पुलिस ने उन्हें फटकार लगाई और चुप करा दिया।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने पहले बताया था कि 11 फरवरी तक कुल 1,716 चिकित्सा कर्मी इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। पेंग समेत नौ डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसशी जिनपिंगडॉक्टरअमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा