लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में खतरनाक कोरोना वायरस का कहर, अब तक 170 लोगों की मौत, 1000 से अधिक नए मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 08:42 IST

ऐसे में डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को एक आपात बैठ बुलाई है। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि इस वायरल महामारी को ग्लोबल हेल्थ इमर्जेंसी घोषित करना चाहिए या नहीं।

Open in App

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस खतरनाक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे अब तक 170 लोगों की मौत हो गई। जबिक 1000 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को खतरनाक कोरोना वायरस को लेकर हरसंभव उठाने की चेतावनी दी है।

चीन में घातक कोरोना वायरस का कहर इस कदर बढ़ता जा रहा है कि करीब 6,000 लोगों के इसकी चपेट में आने की भी पुष्टि की गई है।

WHO ने बुलाई आपात बैठ

ऐसे में डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को एक आपात बैठ बुलाई है। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि इस वायरल महामारी को ग्लोबल हेल्थ इमर्जेंसी घोषित करना चाहिए या नहीं। अगर सी बैठक में कोरोना वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमर्जेंसी घोषित किया गया तो इससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम उठाए जा सकेंगे।डब्ल्यूएचओ के प्रमुख तेद्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने मंगलवार को कहा कि संगठन विदेशी नागरिकों को चीन के विषाणु संक्रमित प्रांत हुबेई से निकालने की अनुशंसा नहीं करता है। उन्होंने विश्व समुदाय से शांत रहने की भी अपील की।

उनका बयान चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक के दौरान आया। भारत, अमेरिका और कई अन्य देश हुबेई प्रांत से अपने नागरिकों को बाहर निकालने की योजना बना रहे हैं। हुबेई प्रांत में 250 से अधिक भारतीय हैं जिनमें अधिकतर छात्र, रिसर्च स्कॉलर और पेशेवर हैं।

इस प्रांत की राजधानी वुहान है जहां खतरनाक कोरोना वायरस फैला हुआ है। तेद्रोस ने बीजिंग को आश्वासन दिया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने विश्व समुदाय से कहा कि शांत रहें और महामारी के परिप्रेक्ष्य में ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दें जिससे चीन में सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात