लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: ब्राजील में मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हुई

By भाषा | Updated: April 11, 2020 09:41 IST

देश के विशेषज्ञों का मानना है कि यह संक्रमण अप्रैल के अंत में ब्राजील में चरम पर पहुंचना शुरू होगा. बीते 24 घंटे में 1644 मामले आए हैं और 114 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस के 17 लाख मामले सामने आ चुके हैं और एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.दुनिया भर में केसों के संख्या के मामले में ब्राजील 14वें नंबर पर हैं.

कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित लातिन अमेरिकी देश ब्राजील में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार ब्राजील में कोविड-19 संक्रमण के अब तक कुल 19,638 मामले सामने आए हैं और यहां 1,056 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को कोविड-19 को ज्यादा तवज्जो न देकर उसे ‘‘मामूली फ्लू’’ बताने के कारण आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। गैर जरूरी कारोबार बंद करने और लोगों को घरों में रहने की हिदायत देने के स्थानीय एवं राज्य प्राधिकारियों के फैसले को लेकर उनके और बोलसोनारो के बीच मतभेद पैदा हो गया है।

बोलसोनारो संक्रमण को रोकने संबंधी अपनी ही सरकार की सिफारिशों का सम्मान नहीं करते हुए शुक्रवार को अपने समर्थकों से मिलने ब्रासीलिया की सड़कों पर आए। फेस मास्क पहने बिना और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अनिवार्यता को नजरअंदाज करते हुए बोलसोनारो ने एक बुजुर्ग महिला से हाथ मिलाया और एक समय पर अपने दाएं हाथ से अपनी नाक भी पोंछी जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है।

इस संक्रमण से दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। इटली में 18,000 से अधिक, अमेरिका में करीब 18,000 और स्पेन में करीब 16,000 लोग इस संक्रमण के कारण मारे जा चुके हैं। हालांकि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में मृतक संख्या का यह आंकड़ा छोटा है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थिति बिगड़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संक्रमण अप्रैल के अंत में ब्राजील में चरम पर पहुंचना शुरू होगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा