लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: न्यूयॉर्क में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 779 लोगों की मौत, गर्वनर ने कहा- बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

By भाषा | Updated: April 9, 2020 06:42 IST

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू कुओमो ने कोरोना वायरस पर नियमित ब्रीफिंग में कहा, ''दुखद समाचार केवल दुखद ही नहीं है। दुखद समाचार असल में भयानक है। मरने वालों की संख्या एक दिन में अब तक सबसे अधिक है। यह संख्या 779 तक पहुंच गयी है। आप मरने वालों की संख्या देखेंगे तो यह धीरे धीरे बढ़ रही है और यह नयी उंचाई तक पहुंच गयी है।''

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में 779 लोगों की मौत हो गयी। एक दिन में मौत का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू कुओमो ने इसकी जानकारी दी। कुओमो ने आगाह किया है कि मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ सकती है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में 779 लोगों की मौत हो गयी। एक दिन में मौत का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू कुओमो ने इसकी जानकारी दी।

कुओमो ने आगाह किया है कि मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ सकती है।

कोरोना वायरस पर नियमित ब्रीफिंग में उन्होंने बुधवार को कहा, ''दुखद समाचार केवल दुखद ही नहीं है। दुखद समाचार असल में भयानक है। मरने वालों की संख्या एक दिन में अब तक सबसे अधिक है। यह संख्या 779 तक पहुंच गयी है। आप मरने वालों की संख्या देखेंगे तो यह धीरे धीरे बढ़ रही है और यह नयी उंचाई तक पहुंच गयी है।''

मंगलवार को न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से 731 लोगों की मौत हो गयी थी जो उस दिन तक सर्वाधिक थी। कुओमो ने कहा कि 9-11 के आतंकवादी हमले में 2753 लोग मारे गये थे जबकि कोरोना वायरस के कारण न्यूयॉर्क में 6268 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअमेरिकालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा