लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: पाकिस्तान में 1625 मामले, मरने वाले की संख्या 18, इमरान खान देश को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: March 30, 2020 14:52 IST

पंजाब में 593 मामले, सिंध में 508 मामले, खैबर पख्तूनख्वाह में 195 मामले, बलुचिस्तान में 144 मामले, गिलगिट-बाल्टीस्तान में 128 मामले, इस्लामाबाद में 51 मामले और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में छह मामले सामने आए हैं। अब तक यहां 18 लोगों की मौत हुई है जिनमें से चार लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। 28 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11 अन्य की हालत नाजुक है।

Open in App
ठळक मुद्दे स्वास्थ्य मामलों के सलाहकार डॉक्टर जफर मिर्जा ने कहा कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है। कोरोना वायरस के कारण उपजे हालात को लेकर आज प्रधानमंत्री इमरान खान देश को संबोधित करेंगे। 

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,625 हुए, जबकि मरने वालों की तादाद 18 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी और रेखांकित किया कि भयावह कोविड-19 के स्थानीय संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालयने कहा कि बीते 12 घंटों में 54 और मामले सामने आए जिससे कुल मामले 1,571 से बढ़कर 1,625 हो गए।

पंजाब में 593 मामले, सिंध में 508 मामले, खैबर पख्तूनख्वाह में 195 मामले, बलुचिस्तान में 144 मामले, गिलगिट-बाल्टीस्तान में 128 मामले, इस्लामाबाद में 51 मामले और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में छह मामले सामने आए हैं। अब तक यहां 18 लोगों की मौत हुई है जिनमें से चार लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। 28 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11 अन्य की हालत नाजुक है।

सरकार के कदमों के बावजूद महामारी अब भी फैल रही है। स्वास्थ्य मामलों के सलाहकार डॉक्टर जफर मिर्जा ने कहा कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है उसके बावजूद स्थानीय संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 27 फीसदी मामले स्थानीय संक्रमण के हैं। कोरोना वायरस के कारण उपजे हालात को लेकर आज प्रधानमंत्री इमरान खान देश को संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा