लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में 1,500 लोगों की मौत, WHO विशेषज्ञ करेंगे दौरा

By भाषा | Updated: February 16, 2020 07:45 IST

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस वायरस से 66,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शुक्रवार को इस विषाणु के संक्रमण के कारण 143 लोगों की मौत हुई और 2,641 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के शीर्ष विशेषज्ञों का दल सप्ताहांत में चीन पहुंचने वाला है और अब तक इस वायरस की चपेट में आने से 1,523 लोगों की मौत हो चुकी है। हीं एशिया से बाहर फ्रांस में इस वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है।

चीन में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के शीर्ष विशेषज्ञों का दल सप्ताहांत में चीन पहुंचने वाला है और अब तक इस वायरस की चपेट में आने से 1,523 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एशिया से बाहर फ्रांस में इस वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है।

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस वायरस से 66,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शुक्रवार को इस विषाणु के संक्रमण के कारण 143 लोगों की मौत हुई और 2,641 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

चीन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस वायरस पर रोक लगाने और नियंत्रण की कोशिश ‘ सबसे ज्यादा अहम चरण’ पर पहुंच चुका है क्योंकि इस वायरस का केंद्र हुबेई प्रांत में मौत की संख्या बढ़ रही है जबकि पूरे चीन में मामले कम हो रहे हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजीन ने शनिवार को बताया कि फ्रांस में कोरोना वायरस से पीड़ित 80 वर्षीय चीनी पर्यटक की मौत हो गई है।

कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की एशिया से बाहर मौत का यह पहला मामला है। चीन से बाहर सिर्फ तीन लोगों की मौत इससे पहले हुई थी। ये मौतें -फिलीपीन, हांगकांग और जापान में हुई है। जापान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि जापानी तट के पास एक क्रूज जहाज पर सवार एवं कोरोना वायरस से संक्रमित तीन भारतीयों की हालत में सुधार हुआ है और पृथक रखे गए इस जहाज पर भारतीयों में संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है।

वहीं चीन से बाहर इस वायरस के लोगों के चपेट में लेने का सबसे ज्यादा मामले जापान के तट पर इस महीने की शुरुआत में पहुंचे एक क्रूज जहाज के है। इस पर सवार 3,711 लोगों में कुल 138 भारतीय हैं। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री शामिल हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज पर मौजूद तीन भारतीयों समेत 218 लोग घातक कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं।

चीन में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों का इलाज करते हुए 1,700 डॉक्टर इसकी चपेट में आ गए और अब तक छह डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। चीन ने एक दर्जन से ज्यादा मरीजों के इलाज में पारंपरिक चीनी दवाई का सहारा लिया है। इसके अलावा चीन की सरकार ने अमेरिकी वायरलरोधी दवाई रेमडेसीवीर का भी सहारा लिया है, जिसका इस्तेमाल अफ्रीका में इबोला वायरस के इलाज में किया गया था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पारंपरिक और पश्चिमी दवाइयों के इलाज के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?