लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस के चालक दल के दो भारतीय सदस्य संक्रमित, क्रूज पर 3,711 लोग सवार

By भाषा | Updated: February 12, 2020 20:19 IST

जापान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी। जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज में सवार 174 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। क्रूज पर 3,711 लोग सवार हैं। यह पिछले सप्ताह की शुरुआत में जापान के तट पर पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देयात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जापान ने क्रूज को तट पर ही रोक दिया है।जहाज पर कुल 1387 भारतीय मौजूद हैं जिनमें यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं।

जापान के तट पर खड़े क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर मौजूद चालक दल के भारतीय सदस्यों में से दो के नमूने जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

जापान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी। जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज में सवार 174 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। क्रूज पर 3,711 लोग सवार हैं। यह पिछले सप्ताह की शुरुआत में जापान के तट पर पहुंचा था।

जहाज से हांगकांग में उतरने वाले एक यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जापान ने क्रूज को तट पर ही रोक दिया है। जहाज पर कुल 1387 भारतीय मौजूद हैं जिनमें यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं।

दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में जापानी अधिकारियों ने जहाज को 19 फरवरी, 2020 से ही पृथक रखा हुआ है।’’ उसने कहा, ‘‘अभी तक चालक दल के दो भारतीय सदस्यों सहित 174 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’

कोरोना वायरस: मिजोरम में चीन से लौटे व्यक्ति को घर में अलग रखा गया

मिजोरम में चीन से लौटे एक और छात्र को ऐहतियातन घर में अलग रखा गया है ताकि राज्य में कोरोना वायरस से बचा जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि छात्र की मंगलवार को मिजोरम लौटने पर लेंगपुई हवाई अड्डे पर जांच की गई।

इसके बाद उसे पिछले महीने चीन से लौटे छह अन्य छात्रों की तरह घर में अलग रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि सात छात्रों में से किसी ने भी किसी भी तरह की बीमारी की शिकायत नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मिजोरम में अब तक कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

टॅग्स :चीनइंडियाजापानकोरोना वायरसशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट