लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 14,885 हुए, मृतकों की संख्या 327

By भाषा | Updated: April 29, 2020 14:49 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 14,885 हो गई है जबकि महमारी से मरने वालों की तादाद 327 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने बुधवार को बताया कि संक्रमण से 3425 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 129 रोगियों की हालत गंभीर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 14,885 हो गई है जबकि महमारी से मरने वालों की तादाद 327 हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने बुधवार को बताया कि संक्रमण से 3425 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 129 रोगियों की हालत गंभीर हैं।

इस्लामाबाद।पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 14,885 हो गई है जबकि महमारी से मरने वालों की तादाद 327 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने बुधवार को बताया कि संक्रमण से 3425 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 129 रोगियों की हालत गंभीर हैं। मंत्रालय ने बताया कि पंजाब में कोरोना वायरस के 5,827, सिंध में 5,291, खैबर-पख्तूनख्वा में 2,160, बलूचिस्तान में 915, गिलगित-बाल्तिस्तान में 330, इस्लामाबाद में 297 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 65 मामले दर्ज किए गए हैं।

अब तक 1,65,911 नमूनों की जांच की गई हैं जिनमें से 8,530 नमूनों की जांच 28 अप्रैल को की गई थी। थरपारकर के उपायुक्त शहजाद ताहिर ने बताया कि सिंध प्रांतीय विधानसभा के अहम हिन्दू सदस्य राणा हमीर सिंह मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए । इस जानलेवा संक्रमण की चपेट में आने वाले सियातदानों की फेहरिस्त में उनका नाम भी शामिल हो गया है। एक दिन पहले सिंध के गवर्नर इमरान इस्माईल ने कहा था कि वह बीमारी के संपर्क में आ गए हैं।

सिंह थरपारकर जिले के रहने वाले हैं। इस जिले की सीमा भारत के राजस्थान राज्य से लगती है। वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के टिकट पर 2018 के आम चुनाव में जीते थे। सिंध ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की कोशिश के तहत रमजान के महीने में सभी धार्मिक सभाओं पर रोक लगा दी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल