लाइव न्यूज़ :

चीन के वुहान में फिर उभर रहा केस, 1.12 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2021 21:43 IST

Corona virus infection: वुहान ने न्यूक्लिक एसिड परीक्षण के लिए एक करोड़ 12 लाख 30 हजार से अधिक नमूने एकत्र किए ।

Open in App
ठळक मुद्देवुहान में ही 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।स्वास्थ्य कर्मचारी अभी भी जांच कर रहे हैं।एक करोड़ 80 लाख नमूनों के जांच परिणाम उपलब्ध हैं।

Corona virus infection:  चीन के वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से उभर रहा है, जिसके मद्देनजर एक करोड़ 20 लाख से अधिक आबादी वाले इस शहर में एक करोड़ 12 लाख 30 हजार नमूनों की जांच की गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वुहान में ही 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। वुहान में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के छह और बिना लक्षण के 15 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार तक हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में कोविड-19 के 47 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें स्थानीय स्तर पर सामने आए 31 मामले शामिल हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वुहान ने न्यूक्लिक एसिड परीक्षण के लिए एक करोड़ 12 लाख 30 हजार से अधिक नमूने एकत्र किए । सरकार द्वारा संचालित समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चिकित्सा अवलोकन के दौरान बिना लक्षण वाले 64 मामले भी सामने आए।

हुबेई प्रांत के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के उप निदेशक ली यांग ने शनिवार को मीडिया को बताया कि शहर ने 4 अगस्त को एक नया, सर्व-समावेशी परीक्षण अभियान शुरू किया था। एक करोड़ 80 लाख नमूनों के जांच परिणाम उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी अभी भी जांच कर रहे हैं।

इससे पहले दिसंबर 2019 में शहर में संक्रमण के मामलों मे वृद्धि पर काबू पा लिया गया था। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आए। आयोग ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 93,605 हो गई है। 1,444 रोगियों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 39 की स्थिति गंभीर है। 4,636 रोगियों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :वुहानकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्यतो हर साल बच सकती हैं 1.5 करोड़ जानें?, क्या आप सभी हैं तैयार, हमें करना होगा ये काम, लांसेट रिपोर्ट में अहम खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल