लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः कोरोना कहर जारी, दुनिया भर में 2.7 लाख लोग मरे, अमेरिका में मरने वाले की संख्या 55,425

By भाषा | Updated: April 27, 2020 19:39 IST

दिसंबर 2019 में सबसे पहले कोरोना का मामला चीन के वुहान शहर में आया था। आज दुनिया के 193 देश में यह मामला पहुंच गया है। विश्व भर में मरने वाले की संख्या बढ़कर 207,933 तक पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर के 193 देशों में अब तक 3,015,298 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि कम से कम 888,543 लोग ठीक हो चुके हैं।संक्रमितों के आंकड़े वास्तविक संक्रमितों का महज एक हिस्सा है क्योंकि कई देश केवल गंभीर मामलों में ही जांच कर रहे हैं।

पेरिसः चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा 207,933 तक पहुंच गया है। यह जानकारी आधिकारिक स्रोतों से मिली सूचनाओं को एएफपी द्वारा सोमवार को अंतररराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7 )संकलित आंकड़ों से हुई है।

दुनियाभर के 193 देशों में अब तक 3,015,298 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि कम से कम 888,543 लोग ठीक हो चुके हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी द्वारा तैयार की गई संक्रमितों के आंकड़े वास्तविक संक्रमितों का महज एक हिस्सा है क्योंकि कई देश केवल गंभीर मामलों में ही जांच कर रहे हैं।

अमेरिका कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां 987,916 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 55,425 लोगों की मौत हुई है। इटली दूसरा देश है जहां पर सबसे अधिक मौतें हुई हैं। यहां पर 26,644 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं एवं 1,97,675 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

कुल 2,09,465 मामलों और 23,521 मौतों के साथ स्पेन तीसरे स्थान पर है। फ्रांस में 1,62,100 मामले सामने आए हैं जिनमें 22,856 लोगों की मौत हुई है जबकि ब्रिटेन में 20,732 लोगों ने अपनी जान कोविड- 19 से गंवाई है। यहां कुल 1,52,840 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन में (हांगकांग और मकाउ को छोड़कर) में अबतक 82,830 मामलों की पुष्टि हुई है और 4,633 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं।

इनमें हाल में हुई एक मौत और संक्रमण के तीन मामले शामिल हैं। कोविड-19 से यूरोप महाद्वीप दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अब तक 13,79,443 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 1,24,759 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और कनाडा में संयुक्त रूप से 10,12,573 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इनमें से 57,513 लोगों की मौत हुई है।

लातिन अमेरिकी और कैरीबियाई देशों में 1,69,174 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि 8,292 लोगों की मौत हुई है। एशिया (पश्चिम एशिया छोड़कर) में कोविड-19 के 2,04,217 मामले सामने आए हैं और 8,077 लोगों की मौत हुई। पश्चिम एशिया में 1,56,097 मामले आए हैं और 6,392 लोगों की मौत हुई है। अफ्रीका में कोविड-19 से 32,015 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,425 लोगों की मौत हुई है। प्रशांत क्षेत्र में 109 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है जबकि 8,023 मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाकोरोना वायरस इंडियादिल्लीचीनब्रिटेनफ़्रांसजर्मनीइटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट