लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: पाकिस्तान में तेजी से फैल रहा वायरस, 41 नए मामले आए सामने, जानें कितनी हुई संक्रमित लोगों की संख्या

By भाषा | Updated: March 16, 2020 15:22 IST

पाकिस्तान में हाल के नए मामलों के जुड़ने के बाद देश में आंकड़ा 94 तक पहुंच गया है। इस बीच, सरकार महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए कदम उठा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में बढ़ रहा कोरोना वायरस का मामला, 41 नए केस आए सामनेकोरोना वायरस के चलते पाकिस्तान के सभी शिक्षण संस्थानों को पांच अप्रैल तक बंद रखने का भी आदेश दिया गया है

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले सामने आने के साथ ही सोमवार को देश में इसका आंकड़ा बढ़कर 94 हो गया है। रविवार तक कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 53 थी। सभी नए मामलों का पता दक्षिणी सिंध प्रांत में चला, जहां सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने कहा कि ये वह लोग थे, जिन्हें ईरान की सीमा पर ताफतान से सिंध स्थानांतरित किया गया था। उन्होंने बताया, '' और नतीजे आए हैं। इस तरह सिंध में संक्रमितों की संख्या 76 तक पहुंच गई है। इन 76 मरीजों में से दो की सेहत में सुधार हुआ और बाकी 74 को पृथक रखा गया है।''

हाल के नए मामलों के जुड़ने के बाद देश में आंकड़ा 94 तक पहुंच गया है। इस बीच, सरकार महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए कदम उठा रही है। इसके मद्देनजर पंजाब प्रांत ने त्वरित तैयारियों के तहत सभी सार्वजनिक विश्वविद्यालयों और छात्रावासों को पृथक केंद्रों में तब्दील किया है।

कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तान के सभी शिक्षण संस्थानों को पांच अप्रैल तक बंद रखने का भी आदेश दिया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा था कि वह देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए उठाये जा रहे कदमों की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि वह इससे निपटने के लिए उपायों के बारे में लोगों को विश्वास में लेने के लिए जल्द ही देश को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत