लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में सजायाफ्ता कैदियों ने भूख हड़ताल समाप्त की

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:54 IST

Open in App

कोलंबो, 26 जून श्रीलंका में एक पूर्व सांसद को सुनाए गये मृत्युदंड को राष्ट्रपति द्वारा माफ किये जाने की तर्ज पर अपनी मौत की सजा को कम करने की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे कुछ कैदियों ने आधिकारिक रूप से बात सुने जाने का आश्वासन मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यहां मेन वेलिकाडा जेल में और उत्तर कोलंबो की महारा जेल में 175 से अधिक कैदियों ने बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल शुरू की जिन्हें मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि या तो उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए या उनकी सजा को उम्रकैद में बदला जाए।

जेल प्रवक्ता चंदना एकनायके ने शनिवार को मीडिया से कहा कि हड़ताल पर बैठे कैदियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘कल कारावास मंत्रालय के सचिव ने कैदियों से मुलाकात की और उनकी मांग पर आधिकारिक रूप से ध्यान दिये जाने का आश्वासन दिया।’’

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने हाल ही में सत्तारूढ़ एसएलपीपी के पूर्व सांसद दुमिंदा सिल्वा को 2011 की एक राजनीतिक हत्या के मामले में सुनाई गयी मौत की सजा को माफ कर दिया था जिसके बाद कैदियों की ओर से यह मांग उठी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?