लाइव न्यूज़ :

वीडियो: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेने कतर पहुंचा विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक, दावा- दे सकता है वहां धार्मिक लेक्चर

By आजाद खान | Updated: November 20, 2022 17:34 IST

आपको बता दें कि जाकिर नाइक पर भारत में हेट स्पीच और मनी लॉन्डरिंग जैसे गंभीर अपराध दर्ज किए गए है। ऐसे में ईडी और एनआईए को उसकी तलाश भी है।

Open in App
ठळक मुद्देजाकिर नाइक के कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेने की बात सामने आई है। दावा है कि यह विवादित इस्लामिक धर्मगुरु यहां पर धार्मिक लेक्चर भी दे सकता है। आपको बता दें कि नाइक पर भारत में कई सीरियस चार्जेज भी लगे है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022: विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक के कतर जाने की खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि जाकिर नाइक मलेशिया के रास्ते कतर गया है और वह वहां मैच शुरू होने से पहले धार्मिक लेक्चर दे सकता है। 

इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें जाकिर नाइक को जाते हुए देखा गया है। ऐसे में कतर की सरकारी मीडिया के टीवी प्रेजेंटेटर ने इस मामले में ट्वीट कर जानकारी दी है और कहा है कि जाकिर नाइक यहां आ रहे है और वे कई जगहों पर धार्मिक लेक्चर भी देंगे। 

क्या है पूरा मामला

इस मामले में कतर की सरकारी मीडिया के टीवी प्रेजेंटेटर फैजल अलहाजरी ने एक ट्वीट किया है और इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में फैजल अलहाजरी ने लिखा है, "धर्म प्रचारक शेख जाकिर नाइक वर्ल्ड कप के समय कतर में हैं। वह इस दौरान कई जगहों पर धार्मिक लेक्चर देंगे।"

यही नहीं इस सिलसिले में स्तंभकार और लेखक अब्दुल्ला अलमादी ने भी एक वीडियो ट्वीट किया है। ट्वीट में अलमादी ने लिखा है, "माशाअल्लाह.. डॉ. जाकिर नाइक फीफा विश्व कप में भाग लेने के लिए कतर पहुंच गए है।" 

उन्होंने आगे कहा, "कतर 2022 में मैच देखने आने वाले लोगों के लिए यह एक सुनहरा मौका होगा जब वे उनसे सीधी रूबरू हो सकते है जब वे इस्लाम पर लेक्चर देंगे।" इस पर बोलते हुए अलमादी ने आगे कहा, बच्चों के लिए यह एक आश्चर्य का मौका होगा जब वे उनसे मिलेंगे। यही नहीं बड़े और बुजुर्ग भी उन्हें देख कर आश्चर्य होंगे। 

कौन है जाकिर नाइक

आपको बता दें कि मुंबई का रहने वाला जाकिर नाइक पर भारत में हेट स्पीच और मनी लॉन्डरिंग जैसे गंभीर अपराध दर्ज किए गए है। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को जाकिर नाइक की तलाश है और वह 2017 के बाद से भारत वापस नहीं आया है और वह तब से वहां मलेशिया में रहता है। भारत में जाकिर नाइक पर कई सीरियस चार्जेज भी लगे हैं। 

यही नहीं सरकार द्वारा जाकिर के संगठन आईआरएफ को 2016 में ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। सरकार ने इसके पासपोर्ट को भी रद्द कर दिया है और यह अपने आपको एक एएनआईआर बताता है। 

टॅग्स :Qatarफीफा विश्व कपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत