लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में 31 अगस्त के बाद राजनयिक मौजूदगी के ‘विकल्पों’ पर विचार कर रहे हैं: अमेरिका

By भाषा | Updated: August 26, 2021 09:09 IST

Open in App

अमेरिका ने कहा है कि 31 अगस्त को अफगानिस्तान से निकासी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद वह तनावग्रस्त देश में राजनयिक मौजूदगी के लिए अनेक ‘‘विकल्पों’‘ पर विचार कर रहा है। विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘ 31 अगस्त के बाद हमारी मौजूदी के संबंध में हम विभिन्न विकल्पों पर विचार रहे हैं।’’ उन्होंने निकासी अभियान की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान में अमेरिका की राजनयिक मौजूदगी के संबंध में कहा,‘‘ मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में, हफ्तों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन हम विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।’’ विदेश मंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिन में अमेरिका का पूरा ध्यान अपने नागरिकों, अफगान साझेदारों, अन्य साझेदार देशों जो अफगानिस्तान में अमेरिका के साथ काम कर रहे थे, उन्हें अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकालने पर केन्द्रित होगा। हम इसे पंसद करें या नहीं, पर इसके लिए तालिबान के साथ काम करना जरूरी है, जिसने अफगानिस्तान के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका काफी समय से तालिबान के साथ राजनयिक माध्यम से संपर्क में था और अफगानिस्तान संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा,‘‘ इस संबंध में अब भी तालिबान और पूर्व अफगान सरकार के सदस्यों के बीच बातचीत चल रही है। उदाहरण के तौर पर सत्ता हस्तांतरण पर और भविष्य में बनने वाली सरकार में अन्य पक्षों को शामिल करने के मुद्दे पर बात हो रही है। मेरा मानना है कि इन प्रयासों का समर्थन करना हमारे हित में है।’’ विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका, अफगानिस्तान में तालिबान नीत किसी भी सरकार के साथ अपने सहयोग को ‘‘अमेरिकी हितों’’ के परिप्रेक्ष्य में परखेगा।उन्होंने कहा,‘‘ अगर भविष्य की सरकार अफगान लोगों के मूल अधिकारों को बरकरार रखती है, अगर यह सुनिश्चित करती है कि अफगानिस्तान को हम पर, हमारे सहयोगियों तथा भागीदारों के खिलाफ आतंकवादी हमलों के लिए ‘लॉन्चिंग पैड’ के रूप में इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा, अगर वह अफगानिस्तान छोड़ने के इच्छुक लोगों को देश से जाने देने की अपनी प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरता है, तो उस सरकार के साथ हम काम कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल