लाइव न्यूज़ :

कांगो में विद्रोहियों ने UN हेलीकॉप्टर को मार गिराया, छह पाकिस्तानी समेत आठ शांतिरक्षकों की मौत

By विशाल कुमार | Updated: March 30, 2022 11:01 IST

कांगो सेना के एक बयान के अनुसार, हेलीकॉप्टर एक अन्य हेलीकॉप्टर के साथ कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए जा रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। हेलीकॉप्टर पर मौजूद संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक सैनिक उन समुदायों की गतिविधियों का आकलन कर रहे थे जिन पर एक विद्रोही समूह ने हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहेलीकॉप्टर एक अन्य हेलीकॉप्टर के साथ कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए जा रहा था।सैनिक उन समुदायों की गतिविधियों का आकलन कर रहे थे जिन पर एक विद्रोही समूह ने हमला किया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गहरा दुख व्यक्त किया।

डकार (सेनेगल): कांगो की सेना ने कहा कि देश के पूर्वी क्षेत्र में विद्रोहियों ने मंगलवार को आठ शांति सैनिकों और संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों को लेकर जा रहे संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।

कांगो सेना के एक बयान के अनुसार, हेलीकॉप्टर एक अन्य हेलीकॉप्टर के साथ कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए जा रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। हेलीकॉप्टर पर मौजूद संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक सैनिक उन समुदायों की गतिविधियों का आकलन कर रहे थे जिन पर एक विद्रोही समूह ने हमला किया था।

एक बयान के अनुसार,विद्रोही समूह एम23 ने सोमवार को तचांजू, रूनीओनी, नदिजा और तचेंगरेरो सहित कई गांवों पर हमला किया।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बाद में कहा कि एक खोज और बचाव अभियान में मलबा मिला है और कोई भी जीवित नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आठ लोगों के शव पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा लाए गए।

दुजारिक ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तानी चालक दल के छह सदस्यों और रूस और सर्बिया के दो सैन्य कर्मचारियों के परिवारों और उनके देश की सरकारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच चल रही है।’’

वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गहरा दुख व्यक्त किया। मंगलवार को एक शोक संदेश में  संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने मारे गए छह पाकिस्तानियों की पहचान की पुष्टि की।

टॅग्स :UNरूसRussia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट