लाइव न्यूज़ :

एम23 और माई-माई उग्रवादियों के बीच संघर्ष, 50 नागरिकों की हत्या, संघर्ष विराम का उल्लंघन, जानें क्यों एक-दूसरे को मार रहे हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2022 14:12 IST

अंगोला में हाल ही में हुई बैठक में स्थानीय नेताओं ने संघर्ष विराम को लेकर अल्टीमेटम जारी करते हुये कहा था कि हाल के महीनों में एम23 ने जिन शहरों पर कब्जा कर लिया है, वहां से भी उसे हटना होगा, नहीं तो पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्रीय बल इसमें हस्तक्षेप करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने कहा कि यह हमलों से आम लोगों की सुरक्षा करेगी।हिंसा मंगलवार को किशिशे गांव में हुयी और बड़ी संख्या में आम लोग हताहत हुये हैं। इलाका क्षेत्रीय राजधानी गोमा से करीब 70 किलोमीटर दूर है।

बेनीः कांगो में एम23 विद्रोहियों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुये सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने कम से कम 50 नागरिकों की हत्या कर दी है। हालांकि विद्रोही संगठन ने इससे इंकार किया है। इसके साथ ही सेना ने कहा कि यह हमलों से आम लोगों की सुरक्षा करेगी।

 

अंगोला में हाल ही में हुई बैठक में स्थानीय नेताओं ने संघर्ष विराम को लेकर अल्टीमेटम जारी करते हुये कहा था कि हाल के महीनों में एम23 ने जिन शहरों पर कब्जा कर लिया है, वहां से भी उसे हटना होगा, नहीं तो पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्रीय बल इसमें हस्तक्षेप करेंगे। स्थानीय नेताओं के इस बयान के एक सप्ताह के भीतर ही सेना का यह ताजा बयान आया है।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (मोनुस्को) ने कहा है कि यह हिंसा मंगलवार को किशिशे गांव में हुयी और बड़ी संख्या में आम लोग हताहत हुये हैं। यह इलाका क्षेत्रीय राजधानी गोमा से करीब 70 किलोमीटर दूर है। एक स्थानीय नागरिक संस्था समूह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ब्विटो के निकट खेतों से और अधिक संख्या में शव बरामद किये गये हैं ।

समूह ने कहा कि हमले के बाद से अन्य नागरिक लापता हैं । वहीं न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि मोनुस्को को इलाके में एम23 और माई-माई उग्रवादियों के बीच संघर्ष की खबरें मिली हैं ।

इस बीच कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल सिल्वेन एकेंजी बोमुसा इफोमी ने बयान जारी कर किशिशे गांव में हुयी मौत के लिये रवांडा के सुरक्षा बलों और एम23 को जिम्मेदार बताया है । कांगो लंबे समय से रवांडा पर विद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप लगाता आ रहा है जिससे उसने हमेशा इंकार किया है । एम23 के राजनीतिक प्रवक्ता लॉरेंस कन्यूका ने किशिशे गांव में हुयी हिंसा में उनके संगठन के शामिल रहने के आरोपों का खंडन करते हुये इसे आधारहीन करार दिया है ।

टॅग्स :बोको हरामसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल