लाइव न्यूज़ :

विस्थापित लोगों के शिविर पर रात में हमला, लड़ाकों ने 60 लोगों को छुरे और अन्य धारदार हथियारों से मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2022 19:34 IST

बहेमा नादेरे के मुखिया पिलो मुलिंडो ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा के कारण मानवीय सहायता उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों के कार्य ठप हैं। लड़ाके जुगु में विस्थापित व्यक्तियों के शिविर पर पहुंचे।

किंशासाः कांगो में पूर्वी राज्य इटुरी में जारी हिंसा के कारण विस्थापित लोगों के एक शिविर पर रात में हमला करके लड़ाकों (मिलिशिया) ने कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी।

स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। शिविर के प्रमुख नडालो बुड्ज ने कहा कि कोडेको (सीओडीईसीओ) नामक समूह के लड़ाके जुगु में विस्थापित व्यक्तियों के शिविर पर पहुंचे और हथियार से दर्जनों लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने प्रेस से कहा, ‘‘शिविर के 60 लोगों को छुरे और अन्य धारदार हथियारों से मारा गया।’’

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की। बहेमा नादेरे के मुखिया पिलो मुलिंडो ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। कोडेको और अन्य संगठन के लड़ाके पूर्वी कांगो क्षेत्र में सक्रिय हैं। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के इस हिस्से में हिंसा के कारण मानवीय सहायता उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों के कार्य ठप हैं। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा