लाइव न्यूज़ :

कमांडर कासिम सुलेमानी को कर्मन में दफनाया जाएगा, लोगों ने कहा-अमेरिका से लो बदला, अयातुल्ला अली खमेनी बोले, कड़े प्रतिशोध लेंगे

By भाषा | Updated: January 4, 2020 20:18 IST

अमेरिकी सेना ने बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर हवाई हमला कर शुक्रवार को सुलेमानी की हत्या कर दी थी। इस घटना ने इस्लामी गणराज्य को अचंभे में डाल दिया और पश्चिम एशिया में नये युद्ध की आशंका पैदा कर दी। इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने पुष्टि की कि उसके कुद्स बल के कमांडर की इस हवाई हमले में मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनी ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए “कड़े प्रतिशोध’’ का संकल्प जतायातीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।

ईरानी सेना के कमांडर कासिम सुलेमानी को उनके गृह प्रदेश कर्मन में मंगलवार को दफनाया जाएगा। रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि तीन दिन के शोक के बाद उन्हें दफना दिया जाएगा।

अमेरिकी सेना ने बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर हवाई हमला कर शुक्रवार को सुलेमानी की हत्या कर दी थी। इस घटना ने इस्लामी गणराज्य को अचंभे में डाल दिया और पश्चिम एशिया में नये युद्ध की आशंका पैदा कर दी। इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने पुष्टि की कि उसके कुद्स बल के कमांडर की इस हवाई हमले में मौत हो गई थी।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनी ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए “कड़े प्रतिशोध’’ का संकल्प जताया और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की वेबसाइट पर शुक्रवार देर रात पोस्ट किए गए एक बयान में बताया गया कि सुलेमानी का शव शनिवार रात तेहरान पहुंच सकता है।

इसके बाद उसे पाक शिया शहर मशहद ले जाया जाएगा जहां अगले दिन इमाम रजा की दरगाह के बगल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बयान में कहा गया ‘‘ उसके बाद सोमवार की सुबह तेहरान में अगला कार्यक्रम आयोजित होगा और फिर लोगों एवं देश के इस सैनिक के पाक शरीर को मंगलवार की सुबह कर्मन में दफना दिया जाएगा।’’

छात्रों के एक समूह ने भी घोषणा की कि वे शनिवार को तेहरान विश्वविद्यालय में सुलेमानी के लिए प्रार्थना करेंगे और बाद में सम्मान देने के लिए तेहरान के मेहराबबाद हवाईअड्डे जाएंगे। जनरल सुलेमानी ईरान की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक थे। 

टॅग्स :कासिम सुलेमानीईरानइराकडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा