लाइव न्यूज़ :

कोलंबिया: मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, दो दिन में 13 लोगों की मौत, 209 नागरिक घायल, 194 अधिकारियों को चोट

By भाषा | Updated: September 12, 2020 13:14 IST

रक्षा मंत्रालय ने 13 लोगों की मौत की जानकारी दी है और बताया है कि 209 नागरिक घायल हैं तथा 194 अधिकारियों को चोट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन में दो दिन में 13 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि जेवियर ओर्डोनेज नामक व्यक्ति की मौत के बाद बोगोटा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। हालांकि दूसरी रात छोटे प्रदर्शन हुए। शहर की दर्जनों बसें इस दौरान क्षतिग्रस्त हुईं जिनमें से 13 में आग लगा दी गई। अशांति के दौरान 60 पुलिस थानों की चारदीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।

बोगोटाः कोलंबिया में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में दो दिन में 13 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जेवियर ओर्डोनेज नामक व्यक्ति की मौत के बाद बोगोटा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। हालांकि दूसरी रात छोटे प्रदर्शन हुए। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस के साथ झड़प हुई। रक्षा मंत्रालय ने 13 लोगों की मौत की जानकारी दी है और बताया है कि 209 नागरिक घायल हैं तथा 194 अधिकारियों को चोट आई है।

शहर की दर्जनों बसें इस दौरान क्षतिग्रस्त हुईं जिनमें से 13 में आग लगा दी गई। अशांति के दौरान 60 पुलिस थानों की चारदीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। शहर में हिंसा शुरू होने के बाद रक्षा मंत्री कार्लोस तरुजिलो होम्स ने ओर्डोनेज की हिरासत के दौरान पुलिस द्वारा बुधवार तड़के किसी भी तरह के अवैध कदम उठाने के लिए पुलिस की तरफ से माफी मांगी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अनुशासनात्मक सुनवाई के आदेश दिए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि अधिकारियों ने हत्या की है और पद का दुरुपयोग किया है। जांच के आगे बढ़ने से अब तक सात अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा