लाइव न्यूज़ :

Collins Dictionary 2024 word brat: कोलिन्स डिक्शनरी ने एल्बम शीर्षक ‘ब्रैट’ को वर्ष 2024 का शब्द घोषित किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2024 14:46 IST

Collins Dictionary 2024 word brat: बेहद सफल एल्बम से भी अधिक, ‘ब्रैट’ एक सांस्कृतिक आंदोलन बन गया है जो विश्व स्तर पर लोगों के बीच गूंजा है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘ब्रैट समर’ ने खुद को कलात्मक और जीवन जीने के तरीके के रूप में स्थापित किया है।20 अरब शब्दों के डेटाबेस की निगरानी करते हैं।लगातार विकसित हो रही अंग्रेजी भाषा को दर्शाते हैं।

Collins Dictionary 2024 word brat: कोलिन्स डिक्शनरी ने एल्बम शीर्षक ‘ब्रैट’ को वर्ष 2024 का शब्द घोषित किया है। गायिका चार्ली एक्ससीएक्स द्वारा अपने छठे स्टूडियो एल्बम के शीर्षक के रूप में इस्तेमाल किए गए इस शब्द को ‘‘एक आत्मविश्वासपूर्ण, स्वतंत्र और सुखवादी दृष्टिकोण की विशेषता’’ के रूप में परिभाषित किया गया है। कोलिन्स कोशकारों ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘ब्रैट समर’’ वाक्यांश ‘‘2024 के सबसे चर्चित शब्दों में से एक’’ बन गया है। डिक्शनरी ने कहा, ‘‘बेहद सफल एल्बम से भी अधिक, ‘ब्रैट’ एक सांस्कृतिक आंदोलन बन गया है जो विश्व स्तर पर लोगों के बीच गूंजा है।

इसके साथ ही ‘ब्रैट समर’ ने खुद को कलात्मक और जीवन जीने के तरीके के रूप में स्थापित किया है।’’ कोलिन्स विशेषज्ञ नए और उल्लेखनीय शब्दों की वार्षिक सूची बनाने के लिए अपने 20 अरब शब्दों के डेटाबेस की निगरानी करते हैं जो लगातार विकसित हो रही अंग्रेजी भाषा को दर्शाते हैं।

वर्ष 2024 के लिए अन्य नए और उल्लेखनीय शब्दों में ‘इरा’ शामिल है, जिसका अर्थ ‘‘किसी के जीवन या करियर की एक अवधि से है जिसमें कोई विशिष्टता हो। यह टेलर स्विफ्ट के विश्व भ्रमण ‘इराज टूर’ से प्रेरित है। कोलिन्स का 2023 का शब्द ‘‘एआई’’ था जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता का संक्षिप्त रूप है।

टॅग्स :ब्रिटेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा