लाइव न्यूज़ :

उत्तरी आयरलैंड में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:14 IST

Open in App

बेलफास्ट, नौ अप्रैल (एपी) उत्तरी आयरलैंड में फिर से हिंसा भड़कने के बीच युवाओं ने बेलफास्ट में पुलिस पर पथराव किया और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें कीं।

ब्रेक्जिट के बाद के व्यापार नियमों और बेलफास्ट की सत्ता साझा करने वाली प्रोटेस्टेंट-कैथोलिक सरकार में दलों के बीच संबंध बिगड़ने को लेकर तनाव के बीच पिछले हफ्ते हिंसा शुरू हो गई थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तनाव कम करने की अपीलों के बावजूद बृहस्पतिवार रात को हिंसा हुई।

दंगाइयों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं।

वहीं, उत्तरी आयरलैंड की असेंबली ने अराजकता को खत्म करने का आह्वान करते हुए एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया और क्षेत्र की सरकार ने हिंसा की निंदा की।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद उत्तरी आयलैंड की विवादास्पद स्थिति चर्चा में आयी। यहां कुछ लोगों की पहचान ब्रिटिश के रूप में है और वे ब्रिटेन का हिस्सा बने रहना चाहते हैं जबकि कुछ लोग खुद को आयरलैंड वासी मानते हैं और वे पड़ोसी आयरलैंड गणराज्य का हिस्सा बनना चाहते हैं जो यूरोपीय संघ का सदस्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?