लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री का दावा; अमेरिका की रक्षा के लिये किया पनडुब्बी करार

By भाषा | Updated: November 10, 2021 14:37 IST

Open in App

कैनबरा, 10 नवंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री पॉल कीटिंग ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी से संचालित पनडुब्बियों के अधिग्रहण के लिए किये गए सौदे का उद्देश्य अमेरिका को चीनी परमाणु हमले से बचाने पर लक्षित है और इस करार ने ऑस्ट्रेलिया-चीन संबंधों को बदल दिया है।

कीटिंग ने नेशनल प्रेस क्लब को बताया कि ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान कंजरवेटिव सरकार ने 12 डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का ऑस्ट्रेलियाई बेड़ा तैयार करने के लिये फ्रांस के साथ 90 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का अनुबंध रद्द करके ''भयावह'' व्यवहार किया।

इसके बजाय, अब ऑस्ट्रेलिया अमेरिका और ब्रिटेन के साथ एक नए करार के तहत अमेरिकी प्रौद्योगिकी के उपयोग वाले आठ परमाणु-संचालित पनडुब्बियों का अधिग्रहण करेगा।

उल्लेखनीय है कि कीटिंग ने 1991 से 1996 तक मध्यमार्गी-वामपंथी लेबर पार्टी सरकार का नेतृत्व किया था।

उन्होंने कहा, ''चीन के खिलाफ आठ पनडुब्बियां, वो भी 20 साल में हमें मिलेगीं। यह ऊंट के मुंह में जीरे जैसा होगा।''

कीटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की परमाणु चालित पनडुब्बियों को परमाणु हथियारों से लैस चीनी पनडुब्बियों को चीन के तट के करीब ही कम गहरे समुद्र में रोकने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा।

कीटिंग ने कहा, ''दूसरे शब्दों में, संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ दूसरे परमाणु हमले की क्षमता रखने से चीन को रोकने के लिये।''

उन्होंने कहा कि इससे चीन से हमारे संबंध बदल गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल