लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 बूस्टर खुराक से समानता के दावे का 'उपहास' बना: डब्ल्यूएचओ अफ्रीका

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:08 IST

Open in App

नैरोबी, 19 अगस्त (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अफ्रीका निदेशक मात्शिदिसो मोएती ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमीर देशों के कोविड-19 बूस्टर खुराक शुरू करने का फैसला ''अफ्रीका के वास्ते एक उज्जवल कल के वादे के लिए खतरा है।'' साथ ही आगाह किया कि '' कुछ अमीर देशों द्वारा टीके का भंडारण करना, टीका की समान उपलब्धता का मजाक बनाता है।'' अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र सहित मोएती और अन्य अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में बूस्टर खुराक के खिलाफ आगाह किया था क्योंकि 1.3 अरब लोगों की आबादी वाले महाद्वीप पर दो फीसदी से भी कम आबादी का पूरी तरह से कोविड-19 टीकाकरण हो पाया है। मोएती ने कहा कि अफ्रीका में नए मामलों में कमी आ रही है और टीके की अधिक खुराक महाद्वीप पहुंच रही है, लेकिन अफ्रीका प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहा है क्योंकि अमेरिका जैसे अमीर देश ने बूस्टर खुराक लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में स्थिति नाजुक बनी हुई है क्योंकि वायरस का अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब महाद्वीप के 54 देशों में से अधिकांश में फैल चुका है। पूरे महाद्वीप में अब तक 73 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 1,86,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को सभी अमेरिकियों को कोविड​​​​-19 वर्धक (बूस्टर) खुराक लेने की सिफारिश की ताकि संक्रमण से उनकी सुरक्षा बढ़ायी जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल