लाइव न्यूज़ :

चीनी प्रांत में रोजाना कोरोना के लाखों मामले दर्ज, अब कोविड डेटा को प्रकाशित नहीं करेगा चीन

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2022 20:04 IST

रविवार को चीन के केंद्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कोरोना के आकड़ों का प्रकाशन बंद कर दिया है। सरकार ने इसके पूछे कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी चीन के एक औद्योगिक प्रांत झेजियांग में रोजाना लाखों मामले दर्ज हो रहे हैंक़िंगदाओ का बंदरगाह शहर में भी बड़ी भारी मात्रा में रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैंइन दोनों जगहों पर प्रतिदिन 5,00,000 से अधिक कोरोना मामलों से दर्ज किए गए हैं

बीजिंग: चीन के प्रांत में दैनिक रूप से कोविड-19 के लाखों मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यहां कोरोना से हजारों मौतें भी हो रही हैं। ऐसे में रविवार को चीन के केंद्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कोरोना के आकड़ों का प्रकाशन बंद कर दिया है। सरकार ने इसके पूछे कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है। कड़े प्रतिबंधों के बावजूद चीन में लगातार कोरोना से हालात बद से बदतर हुए जा रहे हैं। अस्पतालों में लाशों के अंबार देखे जा रहे हैं। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार को कहा कि पूर्वी चीन के एक औद्योगिक प्रांत झेजियांग में रोजाना लाखों मामले दर्ज हो रहे हैं। जबकि क़िंगदाओ का बंदरगाह शहर में भी बड़ी भारी मात्रा में रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं। इन दोनों जगहों पर प्रतिदिन 5,00,000 से अधिक कोरोना मामलों से दर्ज किए गए हैं। 

एनएचसी का रविवार से डेटा प्रकाशित नहीं करने का फैसला दो सप्ताह से अधिक समय के बाद आया है जब संक्रमण की लहरें पूरे चीन में अनियंत्रित रूप से फैल गई हैं, जिससे कोविड -19 मामलों का विस्फोट शुरू हो गया है। चीन में बड़े पैमाने पर परीक्षण और अनिवार्य स्वास्थ्य कोड सहित कड़े कोविड संबंधित प्रतिबंधों के बावजूद यहां कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में लगभग 250 मिलियन लोग दिसंबर के पहले 20 दिनों में कोविड -19 संक्रमित हुए हैं। एनएचसी ने यह नहीं बताया कि वह उस नीति को क्यों बदल रहा है जिसे 2020 की शुरुआत में लागू किया गया था। आपको बता दें कि 2019 के अंत में मध्य चीनी शहर वुहान में कोविड-19 वायरस का पता चला और इसके बाद यह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैल गया।

टॅग्स :CoronaChina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात