लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 'ये संवाद का तरीका नहीं है, गंभीरता हो तो...', G-20 में कनाडाई पीएम से बोले चीनी राष्ट्रपति, इस बात पर जताई नाराजगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 08:10 IST

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की नाराजगी पर बोलते हुए कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा, “हम स्वतंत्र, खुले और स्पष्ट संवाद में विश्वास करते हैं और यही हम करते रहेंगे। हम रचनात्मक रूप से एक साथ काम करना जारी रखेंगे लेकिन ऐसी चीजें होंगी जिन पर हम असहमत होंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देG-20 शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी नाराजगी कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से जताई है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पीएम ट्रूडो से बैठकों में हुई बातचीत मीडिया में लीक होने पर एतराज जताया है।

बीजिंग/बाली: इंडोनेशिया के बाली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो साथ हुई मुलाकात में इस बात पर नाराजगी जताई कि उनकी पहले की भेंट में हुई बातचीत मीडिया में लीक हो गई है। 

यह घटना टेलीविजन के कैमरों के सामने हुई, जिसमें दिख रहा है कि चिनफिंग इस बात से नाराज हैं और ट्रूडो से आपत्ति जता रहे हैं कि उन्होंने पहले की मुलाकातों में जो भी बातचीत की थी वे मीडिया में लीक हो गई। 

कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो से चीनी राष्ट्रपति ने क्या कहा

चीनी राष्ट्रपति ने जी-20 बैठक के समापन सत्र के इतर एक अनुवादक के जरिए ट्रूडो से कहा, “हम हर जिस चीज पर चर्चा करते हैं उसे अखबार को लीक कर दिया जाता है। यह उचित नहीं है।” 

उन्होंने आगे कहा, “यह संवाद का तरीका नहीं है। अगर गंभीरता हो तो हमारे बीच अच्छी बातचीत हो सकती हैं। अन्यथा मुश्किल होगी।’’ चिनफिंग ने चीनी भाषा में यह बात कही जिसका अनुवाद अंग्रेजी में करके उनके आधिकारिक दुभाषिया ने इसे ट्रूडो से कहा गया है। 

जवाब में क्या कहा जस्टिन ट्रूडो ने

50 साल के ट्रूडो भी नहीं रूके और उन्होंने अनुवादक को बीच में टोकते हुए कहा, “हम स्वतंत्र, खुले और स्पष्ट संवाद में विश्वास करते हैं और यही हम करते रहेंगे। हम रचनात्मक रूप से एक साथ काम करना जारी रखेंगे लेकिन ऐसी चीजें होंगी जिन पर हम असहमत होंगे।’’ 

फिर जस्टिन ट्रूडो के बात पर चीनी राष्ट्रपति ने यह कहा

इस पर चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग (69) ने कहा, ‘‘पहले हम स्थितियां बनाएं’’' जिसके बाद दोनों ने हाथ मिलाया और अलग-अलग दिशा में चले गए। ऐसे में चिनफिंग के साथ बातचीत के बारे में पूछे जाने पर, ट्रूडो ने कहा, ‘‘हर बातचीत आसान नहीं होने वाली है, लेकिन यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम उन चीजों के लिए खड़े हों जो कनाडाई लोगों के लिए अहम हैं।’’  

टॅग्स :शी जिनपिंगचीनकनाडाजस्टिन ट्रूडोवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?