लाइव न्यूज़ :

कराची में आतंकी हमले से बाल बाल बचे चीनी नागरिक

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:33 IST

Open in App

कराची, 15 दिसंबर चीनी नागरिकों का एक समूह मंगलवार को कराची शहर में उस समय बाल बाल बच गया जब अज्ञात हमलावरों ने व्यस्त बाजार में उनके वाहन को चुंबक लगे विस्फोटक से निशाना बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, चीनी नागरिक एक वैन से जा रहे थे और रास्ते में उन्होंने देखा कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग उनके वाहन से कुछ उपकरण चिपका रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जुबैर नजीर शेख ने मीडिया को बताया, "उन्होंने तुरंत वाहन को सड़क के किनारे रोका और पुलिस हेल्पलाइन को फोन किया।"

सूचना मिलने पर बम निष्क्रिय करने वाला दस्ता वहां पहुंचा और उसने उस विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से हटा दिया। इससे पहले हमालवरों ने रिमोट कंट्रोल से विस्फोट करने का प्रयास किया लेकिन कुछ गड़बड़ी के कारण विस्फोट नहीं हो सका।

शेख ने बताया कि चुंबक लगे उपकरण में करीब एक किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ था।

सभी चीनी नागरिक एक चीनी रेस्तरां में काम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना