लाइव न्यूज़ :

कर चोरी के मामले में चीनी अभिनेत्री पर चार करोड़ 61 लाख डॉलर का जुर्माना

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:26 IST

Open in App

आय के अंतर को कम करने की चीन की नई नीति के तहत मशहूर हस्तियों पर निगरानी कड़ी करने के उपायों के मद्देनजर जानी-मानी चीनी अभिनेत्री झेंग शुआंग पर कर चोरी के मामले में चार करोड़ 61 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। ‘शंघाई म्युनिसिपल टैक्स सर्विस’ ने झेंग पर एक टीवी सीरीज की शूटिंग के दौरान 2019 और 2020 के बीच आय की सही जानकारी नहीं देने और कर चोरी के मामले में शुक्रवार को जुर्माना लगाया। कर अधिकारियों ने कहा कि झेंग का मामला फिल्म और टेलीविजन उद्योग में ‘‘यिन और यांग’’ अनुबंध की स्थिति का उदाहरण है। ‘यिन और यांग’ अनुबंध का अर्थ है कि दो पक्षों के बीच एक ही समझौते के लिए दो दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। असल दस्तावेज केवल दोनों पक्षों के बीच रहता है, जबकि दूसरे दस्तावेज में कम वेतन दिखाया जाता है और यही दस्तावेज कर एजेंसियों को दिया जाता है, ताकि कम कर का भुगतान करना पड़े। सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने बताया कि ऐसा कहा जा रहा है कि अत्यधिक कमाई वाले मनोरंजन उद्योग के नियमन को कड़ा करने के प्रयासों के तहत झेंग पर जुर्माना लगाया गया है। ‘नेशनल रेडियो’ और ‘टेलीविजन एडमिनिस्ट्रेशन’ ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन सभी कार्यक्रमों का प्रसारण रोक देना चाहिए, जिनमें झेंग ने काम किया है। झेंग को इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए हुए अपने दो बच्चों को अमेरिका में छोड़ने के आरोपों को लेकर सार्वजनिक आलोचना का सामना करना पड़ा था। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मौजूदा पंचवर्षीय योजना में ‘सबकी समृद्धि’ के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किए जाने के बाद अमीर लोगों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। चीन सरकार ने व्यापक स्तर पर आय में असमानता, बढ़ते कर्ज के स्तर और कम होती खपत से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी, ऑनलाइन शिक्षा और रियल एस्टेट सहित अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनमें अलीबाबा भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं