लाइव न्यूज़ :

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप में इंटरनेट निगरानीकर्ता को बर्खास्त किया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:09 IST

Open in App

बीजिंग, 18 अगस्त (एपी) चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने एक प्रमुख इंटरनेट नियंत्रक को निष्कासित करते हुए उस पर भ्रष्टाचार से लेकर जनता की राय को उचित दिशा दिखा पाने में विफल रहने और नियम तोड़ने के आरोप लगाए। पेंग बो, पंथ रोकथाम एवं संचालन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समूह के उप प्रमुख थे। इस इकाई की स्थापना फालुन गोंग ध्यान पंथ के खिलाफ पार्टी द्वारा कार्रवाई शुरू करने के बाद हुई थी, जिसे पार्टी खतरे के तौर पर देखती है। अनुशासन पर नजर रखनेवाली पार्टी की एक इकाई ने अपने वेबसाइट कहा कि पेंग के ‘आदर्श और मान्यताएं ख़त्म हो गए’ और वह पार्टी के प्रति वफदार नहीं हैं। इसके साथ ही वह ऑनलाइन लोगों के विचार रखने पर पार्टी की केंद्रीय समिति के फैसलों से भटक गए हैं। पेंग के पद की संवेदनशीलता और पार्टी क्रम में विश्वास खोने और भटकाव के लिहाज से आरोप की सार्वजनिक घोषणा चीन में असामान्य है। इस तरह की घोषणा आम तौर पर आरोपों के बारे में कम ही जानकारी देती हैं, ज्यादातर समय सिर्फ यह भ्रष्टाचार के आरोप के रूप में होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल