लाइव न्यूज़ :

चीन: रमजान में री-एजुकेशन कैंप में मुसलमानों के जाने पर बैन, हो रही है जासूसी

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2018 19:09 IST

चीन के शिनजियांग प्रांत में अल्‍पसंख्‍यक मुसलमान समुदाय पर काफी आक्रामक तरीके से नजर रख रहा है।

Open in App

बीजिंग, 19 मई: रमजान के महीन में चीन में रह रहे मुसलमानों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। खबरों की माने तो चीन के शिनजियांग प्रांत में अल्‍पसंख्‍यक मुसलमान समुदाय पर काफी आक्रामक तरीके से नजर रख रहा है। इसके साथ ही यहां के हजारों मुस्लिमों को री-एजुकेशन कैंप में हिरासत में रखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस काम के लिए कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) को जिम्मेदारी दी गई है। इनको मुसलमान समुदाय के घरों में रुकने का काम दिया गया है। 

चीन में ह्यूमन राइट्स की रिसर्चर माया वांग कहती हैं शिनजियांग में बसे मुसलमानों परिवार को अब हर पल जासूसी करती आंखों के नीचे खाना खाने और सोने को मजबूर होना पड़ा रहा है और वह भी अपने ही घरों में। हालांकि चीन में 'होमस्‍टे' के जरिए नजरबंदी का आदेश नया नहीं है और कई बार ऐसा हो चुका है। ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट की माने तो शिनजियांग में रह रहे मुस्लिम परिवारों नजर रखी जा रही है। उनके खाना खाने से लेकर सोना तक सब उनकी निगरानी में हो रहा है। वह भी उन लोगों के अपने ही घरों में।

शिनजियांग प्रांत में सर्विलांस जारी किया गया है इसके अंतर्गत मुस्लिम समुदायों के कई परिवारों के पुरुष सदस्यों को री-एजुकेशन सेंटर में रोका गया है। जर्मनी के यूरोपियन स्‍कूल ऑफ कल्‍चर एंड थियोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब चीन के विदेश मंत्रालय से इस मामले पर बात की गई तो मंत्रालय ने इसे नकारा है, और साथ ही ऐसा किसी भी मामले की जानकारी को गलत बताया है। 

टॅग्स :चीनरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल