लाइव न्यूज़ :

China Wuhan CoronaVirus: वुहान में कोरोना फैलने पर की रिपोर्टिंग, चार साल की सजा काटने के बाद चीनी पत्रकार झांग झान जेल से रिहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2024 12:58 IST

China Wuhan CoronaVirus: झांग झान को ‘झगड़ा कराने और गड़बड़ी पैदा’ करने के जुर्म में चार साल की सजा सुनाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में झांग ने बताया कि उन्हें 13 मई को जेल से रिहा किया गया।पुलिस ने उनके भाई झांग जू के घर पर उन्हें छोड़ा था। वीडियो एक विदेशी कार्यकर्ता जेन वांग ने साझा किया।

China Wuhan CoronaVirus: चीन के वुहान में कोरोना वायरस फैलने के शुरुआती दिनों में रिपोर्टिंग करने से जुड़े मामले में चार साल की सजा काटने के बाद चीनी पत्रकार झांग झान को जेल से रिहा कर दिया गया। पत्रकार ने रिहा होने के आठ दिन बाद मंगलवार को एक वीडियो में यह जानकारी दी। झांग झान को ‘झगड़ा कराने और गड़बड़ी पैदा’ करने के जुर्म में चार साल की सजा सुनाई गई थी। झांग झान के रिहा होने के दिन उनके पूर्व वकील झान से या उनके परिवार से संपर्क नहीं कर सके।

एक संक्षिप्त वीडियो में झांग ने बताया कि उन्हें 13 मई को जेल से रिहा किया गया और पुलिस ने उनके भाई झांग जू के घर पर उन्हें छोड़ा था। उन्होंने कहा, ''मैं सभी को मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद देती हूं।'' चीनी पत्रकार का यह वीडियो एक विदेशी कार्यकर्ता जेन वांग ने साझा किया।

उन्होंने झांग झान को रिहा करने के लिए ब्रिटेन में अभियान शुरू किया था और वह झांग के पूर्व वकीलों से लगातार संपर्क में रहे थे। वांग ने एक बयान में कहा कि झांग को अभी भी सीमित स्वतंत्रता है। अब उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि पुलिस चीनी पत्रकार झांग को और अधिक नियंत्रण में रखेगी, भले ही वह अब जेल में न हो। झांग उन मुट्ठी भर पत्रकारों में से एक थीं जिन्होंने महामारी के शुरुआती दिनों और फरवरी 2020 में चीन सरकार द्वारा पूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने के बाद वुहान में जगह-जगह जा कर रिपोर्टिंग की थी।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसWHO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल