लाइव न्यूज़ :

बस धमाके के दोषियों को सजा दिलाने के लिए पाक के साथ मिलकर काम करेगा चीन

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:36 IST

Open in App

बीजिंग, 29 जुलाई चीन ने पाकिस्तान में पुलिस द्वारा हाल ही में हुए बस विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार दो संदिग्धों के मामले का बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया और कहा कि वह दोषियों को सजा दिलाने के लिए इस्लामाबाद के साथ मिलकर कार्य करेगा। पाकिस्तान में हुए इस हमले में चीन के नौ नागरिक मारे गए थे।

चीन एवं पाकिस्तान के जांचकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही जांच की प्रगति एवं गिरफ्तारी के संबंध में पूछे गए सवाल पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने संवाददाताओं से कहा, '' मुझे पता चला है कि 28 जुलाई को बस में हुए धमाके के मामले में शामिल दो संदिग्धों को पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।''

उन्होंने कहा कि दोनों देश इस मामले की संयुक्त जांच कर रहे हैं और '' हम इस हमले की सच्चाई की तह तक जाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर कार्य करेंगे। साथ ही पाकिस्तानी पक्ष से भविष्य में चीनी नागरिकों एवं संपत्ति की सुरक्षा करने को कहेंगे।''

पाकिस्तान की पुलिस ने बुधवार को ऊपरी कोहिस्तान जिले के दासू इलाके में एक बस में विस्फोट के मामले में शामिल होने के शक में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में नौ चीनी नागरिकों सहित 13 लोग मारे गए थे। इस प्रांत में चीन की एक कंपनी 4,300 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का निर्माण कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल