लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- दवाओं के लिए चीन, अन्य देशों पर निर्भरता खत्म करेगा अमेरिका

By भाषा | Updated: August 7, 2020 14:18 IST

बीजिंग ने कोरोना वायरस फैलाकर अमेरिका और दुनिया को जो घाव दिया है, उसकी कीमत उसे अदा करनी पड़ेगी। ओहाया में कामगारों को संबोधित करने के बाद ट्रंप ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती ओबामा-बाइडेन प्रशासन चीन को जीतने देने में पूरी तरह खुश था।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दवाओं एवं चिकित्सा आपूर्ति के लिए चीन तथा अन्य देशों पर अपनी निर्भरता खत्म करेगा। उन्होंने कहा कि घातक कोरोना वायरस फैलाकर बीजिंग ने अमेरिका और दुनिया को जो घाव दिया है, उसकी कीमत उसे चुकानी होगी।

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दवाओं एवं चिकित्सा आपूर्ति के लिए चीन तथा अन्य देशों पर अपनी निर्भरता खत्म करेगा। उन्होंने कहा कि घातक कोरोना वायरस फैलाकर बीजिंग ने अमेरिका और दुनिया को जो घाव दिया है, उसकी कीमत उसे चुकानी होगी। ट्रंप और कई देशों के नेताओं ने चीन पर जानलेवा बीमारी की जानकारी देने में पारदर्शिता न बरतने का आरोप लगाया है जिससे दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और आर्थिक संकट पैदा हुआ।

बहरहाल चीन ने अमेरिका के आरोपों को खारिज किया और अमेरिका पर यह कहकर जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया कि यह वायरस वुहान में एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से पैदा हुआ। ट्रंप ने व्हर्लपूल के विनिर्माण संयंत्र का दौरा करने के लिए ओहायो जाने से पहले बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘चीन ने जो किया वह भयानक है। चाहे वह इसे रोकने में असक्षम था या उसने जानबूझकर यह किया लेकिन यह भयानक चीज है न केवल अमेरिका के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए। बहुत भयानक चीज।’’

उन्होंने कहा कि बीजिंग ने कोरोना वायरस फैलाकर अमेरिका और दुनिया को जो घाव दिया है, उसकी कीमत उसे अदा करनी पड़ेगी। ओहाया में कामगारों को संबोधित करने के बाद ट्रंप ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती ओबामा-बाइडेन प्रशासन चीन को जीतने देने में पूरी तरह खुश था।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अगले चार वर्षों में हम दवा और चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखला को अपने देश में लाएंगे और चीन तथा अन्य’’ विदेशी देशों पर निर्भरता खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा कि इस वैश्विक महामारी में देखने को मिला है, उस हिसाब से अमेरिका को आवश्यक उपकरणों, सामान और दवाओं का खुद उत्पादन करना होगा। उन्होंने अमेरिकी कामगारों से हर हथकंडे का इस्तेमाल कर नौकरियों तथा कारखानों को वापस देश में लाने का वादा किया।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा