लाइव न्यूज़ :

बगराम वायुसेना अड्डा हथियाना और पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करना चाहता है चीन : निक्की हेली

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:14 IST

Open in App

अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक ने आगाह किया कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद अमेरिका को चीन पर करीबी नजर रखने की आवश्यकता है क्योंकि वह युद्धग्रस्त देश में बगराम वायु सेना अड्डे पर कब्जा जमाने की कोशिश तथा भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति हासिल करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व दूत निक्की हेली ने कहा कि अफगानिस्तान से अचानक सेना को वापस बुलाने के फैसले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका के सहयोगियों का विश्वास और भरोसा खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने कई चुनौतियां हैं।उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उसके नागरिक सुरक्षित रहे और देश की साइबर सुरक्षा मजबूत रहे क्योंकि ‘‘रूस जैसे तत्व हमें हैक करना जारी रखेंगे क्योंकि हमने वापस लड़ने की इच्छा का कोई संकेत नहीं दिखाया।’’हेली ने कहा, ‘‘हमें चीन पर नजर रखने की आवश्यकता है क्योंकि मुझे लगता है कि आप चीन को बगराम वायु सेना अड्डे तक कदम बढ़ाते देख सकेंगे। मुझे लगता है कि वे अफगानिस्तान में भी पैर जमा रहे हैं और भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति बनाने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे है। इसलिए हमारे सामने कई चुनौतियां हैं।’’अमेरिकी सेना ने तकरीबन 20 साल बाद इस साल जुलाई में बगराम वायु सेना अड्डा छोड़ दिया था जो अफगानिस्तान में उसका अहम सैन्य अड्डा था। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख दोस्तों तथा सहयोगियों से सम्पर्क कर उन्हें आश्वासन दे कि अमेरिका सदैव उनका साथ देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत