लाइव न्यूज़ :

चीन खुद करना चाहता है नए दलाई लामा का चयन! अरुणाचल प्रदेश से सटे तिब्बती इलाके में पहुंचे जिनपिंग, तिब्बतियों को साधने की कोशिश

By अभिषेक पारीक | Updated: July 23, 2021 21:53 IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अरुणाचल प्रदेश के निकट स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तिब्बती सीमावर्ती शहर न्यिंगची का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अरुणाचल प्रदेश के निकट तिब्बती शहर न्यिंगची पहुंचे। इसके बाद वह हाल में शुरू की गई उच्च गतिवाली बुलेट ट्रेन से तिब्बत की राजधानी ल्हासा पहुंचे।चीन पर तिब्बत की सांस्कृतिक और धार्मिक स्वतंत्रता को दबाने के आरोप हैं, लेकिन चीन आरोपों को खारिज करता आया है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अरुणाचल प्रदेश के निकट स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तिब्बती सीमावर्ती शहर न्यिंगची का दौरा किया। शी बुधवार को तिब्बत पहुंचे थे लेकिन यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए चीन की आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को उनकी यात्रा की समाप्त तक इसे छिपाए रखा। शी शहर के अनेक हिस्सों में भ्रमण के बाद बुधवार को सीधे न्यिंगची पहुंचे जो भारतीय सीमा से ज्यादा दूर नहीं है। इसके बाद वह हाल में शुरू की गई उच्च गतिवाली बुलेट ट्रेन से तिब्बत की राजधानी ल्हासा पहुंचे।

सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ के अनुसार, ‘‘ देश और पार्टी के इतिहास में पहली बार’’ तिब्बत की शांतिपूर्ण आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर शी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र पहुंचे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान शी ने‘‘तिब्बत को एक नए युग में ले जाने और पठार क्षेत्र में चिर स्थिरता और उच्च गुणवत्ता वाले विकास की नयी इबारत लिखने’’ के लिए चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के दिशानिर्देशों को पूरी तरह से लागू करने पर जोर दिया।

चीन पर हैं कई आरोप

चीन पर दूरस्थ एवं मुख्य रूप से बौद्ध हिमालयी क्षेत्र में सांस्कृतिक और धार्मिक स्वतंत्रता को दबाने के आरोप हैं, लेकिन चीन आरोपों को खारिज करता आया है। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी में शी के मेनलिंग एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें लोगों के एक समूह का अभिवादन करते दिखाया गया है, इस समूह ने हाथ में चीन के झंडे लिए हुए थे। चीन के कई नेता समय-समय पर तिब्बत जाते हैं, लेकिन चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग (चीनी सेना का समग्र आलाकमान) के प्रमुख शी हाल के वर्षों में तिब्बत के सीमावर्ती शहर का दौरा करने वाले संभवतः पहले शीर्ष नेता हैं।

तिब्बत में पकड़ मजबूत करना चाहता है चीन

चीन ने तिब्बत में नियंत्रण काफी बढ़ाया है। यहां तक की तिब्बती भाषा की जगह चीन की मंडारिन भाषा में पढ़ाई करवाई जा रही है। साथ ही चीन की नीतियों की खिलाफत करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है। यहां तक की दलाई लामा के साथ संबंध रखने वालों को भी सजा दी जाती है। चीन तिब्बत में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। उसका मानना है कि तिब्बत अब भी दलाई लामा के प्रभाव में है। ऐसे में वह अगले दलाई लामा के चयन में तिब्बती लोगां को अपनी ओर करने की कोशिश में जुटा है। चीन चाहता है कि वह लोगों को अपने पक्ष में कर खुद नया दलाई लामा चुने। चीन की इन्हीं चालबाजियों को देखते हुए 14वें दलाई लामा तेनजिंग ग्यात्सो परंपरा को तोड़ते हुए अपने उत्तराधिकारी का चुनाव खुद कर सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश से सटा है न्यिंगची

बता दें कि न्यिंगची, तिब्बत में एक प्रांत स्तर का शहर है जो अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। चीन, अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है, जिस दावे को भारत ने हमेशा दृढ़ता से खारिज किया है। भारत-चीन के बीच 3,488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सीमा विवाद है। शी का यह तिब्बत दौरान भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध के बीच हो रहा है।

टॅग्स :चीनशी जिनपिंगदलाई लामाअरुणाचल प्रदेशभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना