लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिका से ईटीआईएम पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:27 IST

Open in App

चीन ने मंगलवार को अमेरिका से अपने मनमुटाव को कम करने और काबुल में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान में स्थिरता के लिए सहयोग के वास्ते शिनझियांग के उइगर अलगाववादी समूह ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) पर फिर से प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया। अमेरिका समर्थित अफगान सरकार गिरने और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर जाने के बाद तालिबान ने रविवार को काबुल पर कब्जा जमा लिया जिससे युद्धग्रस्त इस देश को बदलने का प्रयास कर रहे अमेरिका और उसके सहयोगियों के दो दशक के अभियान का अचानक अंत हो गया। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने तालिबान द्वारा अचानक सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर चर्चा की। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, फोन पर बातचीत के दौरान ब्लिंकन ने अफगान मुद्दे पर दोहा बैठक में चीन की भागीदारी की सराहना की। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि तालिबान को चरमपंथ से मुक्त होने की घोषणा करनी चाहिए, सत्ता के व्यवस्थित हस्तांतरण का विकल्प चुनना चाहिए और एक समावेशी सरकार की स्थापना करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन भी इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वांग ने अफगानिस्तान और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी मुद्दों पर चीन-अमेरिका सहयोग के लिए बाधाओं को दूर करने के बारे में बात की। अमेरिकी सैनिकों की जल्दबाजी में वापसी की कड़ी आलोचना करते हुए वांग ने कहा कि वाशिंगटन को अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने और अशांति को रोकने में मदद करने में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। वांग ने ईटीआईएम पर एक आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंध हटाने के पिछले ट्रंप प्रशासन के फैसले की ओर इशारा किया और कहा कि यह कदम आतंकवाद विरोधी मुद्दे पर अमेरिका के दोहरे मानकों को दर्शाता है। ईटीआईएम जिसे अलकायदा का सहयोगी बताया जाता है, चीन के अस्थिर शिनजियांग प्रांत का एक उग्रवादी समूह है। यह प्रांत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है जहां एक करोड़ उइगर मुस्लिम रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारIran-Israel war LPG GAS: गैस आपूर्ति में सुधार के बीच समझदारी जरूरी

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?