लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में एक अरब डॉलर का निवेश करेगा चीन, महिला कारोबारियों के जरिए द्विपक्षीय व्यापार मजबूत करने की कवायद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 8, 2019 14:05 IST

चीन ने पाकिस्तान में व्यापारिक रुचि बढ़ाई है। चीन का कहना है द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में असमानता खत्म करने के लिए पाकिस्तान में एक अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा का नतीजा देखते हुए बीजिंग ने इस्लामाबाद में एक अरब डॉलर का निवेश करने का मन बनाया है। पाकिस्तान में चीन के राजदूत याओ जिंग ने निवेश की घोषणा की और कहा कि दोनों देशों के महिला कारोबारियों को व्यापार की संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

पाकिस्तान में चीन के राजदूत याओ जिंग ने घोषणा की है कि बीजिंग ने इस्लामाबाद में एक अरब डॉलर की परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बनाई है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, शनिवार (7 सितंबर) को इस्लामाबाद महिला वाणिज्य और उद्योग मंडल (IWCCI) को संबोधित करते हुए यह घोषणा की गई।

चीन के राजदूत ने याओ जिंग ने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) के अंतर्गत परियोजना की रफ्तार संतुष्ट करने वाली रही। चीन-पाकिस्तान मुक्त व्यापार समझौता (CPFTA) को अंतिम रूप अक्टूबर में दिया जाएगा। जिसके बाद  कृषि उत्पादों और समुद्री खाद्य पदार्थों सहित 90 फीसदी पाकिस्तानी निर्यात शून्य फीसदी शुल्क आकर्षित करेगा। 

याओ ने कहा, ''बाजार पहुंच से पाकिस्तान का निर्यात 500 मिलियन डॉलर बढ़ जाएगा, जो द्विपक्षीय व्यापार के बीच असमानता को कम करेगा।”

राजदूत ने कहा कि चीन की महिला कारोबारियों को बाजार की संभावनाओं की खोज करने और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिए नवंबर में होने वाले पांचवें इस्लामाबाद एक्सपो में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा, "इसके अलावा, पाकिस्तान की महिला उद्यमियों को एक्सपो में भाग लेने और व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए चीन भेजा जाएगा।"

बता दें कि पाकिस्तान अपने व्यापार के लिए सबसे ज्यादा चीन पर आश्रित माना जाता है। जानकार मानते हैं कि पाकिस्तान के आर्थिक रूप से कमजोर और अस्थिर होने में चीन वर्षों से अपने हितों को साधने के प्रयास कर रहा है और इस काम में वह काफी हद तक सफल भी है। इसी के तहत वह शिंजियांग से पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह तक आर्थिक गलियारा बना रहा। इस गलियारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर भी गुजरेगा। चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे में हाइवे और रेल नेटवर्क होगा।   

टॅग्स :चीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट