लाइव न्यूज़ :

चीन ने कोरोना पर रोज के आधिकारिक अपडेट को देना बंद किया, कोविड से हाहाकार के बीच सच छुपाने का नया पैंतरा!

By विनीत कुमार | Updated: December 25, 2022 14:17 IST

चीन में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। वहीं, चीन की सरकार अब आंकड़े छुपाने की कोशिश करती नजर आ रही है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कोविड के रोज आ रहे केसों का अपडेट देना रविवार से बंद कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार से कोविड के रोज के अपडेट देना बंद कर दिया है।चीन के एनएचसी के अनुसार वह रोज आ रहे केसों और मौतों की बजाय रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र अध्ययन संबंधी कदमों की जानकारी देगा।ऐसे आरोप पहले से लग रहे हैं कि चीन में कोरोना संक्रमण संबंधी गलत आंकड़े पेश किए जा रहे हैं।

बीजिंग: चीन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार से रोज के देश में कोरोना के आ रहे नए मामलों का अपडेट देना बंद कर दिया है। चीन के सरकारी अखबार द ग्लोबल टाइम्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। चीन का सरकारी विभाग हर रोज कोरोना के आ रहे केस और मौतों की जानकारी देना का काम करता है। 

रिपोर्ट के अनुसार एनएचसी ने एक बयान में कहा, 'चीन का राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) रविवार से दैनिक कोविड-19 केस संबंधी डेटा प्रकाशित करना बंद कर देगा। इसके बजाय चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र अध्ययन और संदर्भ के लिए कोविड से संबंधित जानकारी जारी करेगा।'

वेबसाइट पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को शुक्रवार के कोविड मामले के आंकड़े दिए। इसके अनुसार चीन में संक्रमणों के 4,128 नए मामले दर्ज किए गए और देश में कोई नई मौत नहीं हुई। 

23 दिसंबर को, 1,760 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 28,865 लोग जो संक्रमित रोगियों के निकट संपर्क में थे, उन्हें चिकित्सकीय निगरानी से मुक्त कर दिया गया। इस आंकड़े के मुताबिक गंभीर मामलों की संख्या में 99 की वृद्धि हुई है। 

रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के बाद सच छुपाने की कवायद!

चीन की ओर से आंकड़े नहीं देने का यह कदम रेडियो फ्री एशिया की एक रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया था चीन में जीरो कोविड पॉलिसी में ढील देने के बाद पिछले 20 दिनों में लगभग 250 मिलियन लोग कोविड -19 से प्रभावित हो सकते हैं।

सोशल मीडिया के जरिए सामने आए कथित लीक सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक 24.8 करोड़ लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, जो चीन की आबादी का 17.65 प्रतिशत है। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार 20 दिसंबर को सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कोविड मामलों के आंकड़े वास्तविकता से बिल्कुल अलग हैं क्योंकि इसमें लगभग 3.7 करोड़ के संक्रमण का अनुमान लगाया गया था।

इस बीच ब्रिटेन स्थित स्वास्थ्य डेटा फर्म एयरफिनिटी (Airfinity) ने कहा कि चीन में संक्रमण के मामले एक दिन में दस लाख से अधिक होने की संभावना है। वहीं, हर दिन 5,000 से अधिक मौतें हो सकती हैं।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात