लाइव न्यूज़ :

चीन के शंघाई में कोरोना का कहर, लॉकडाउन शुरू होने के बाद पहली मौत, तीन लोगों की कोविड ने ली जान

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2022 08:05 IST

चीन के के शंघाई में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई है। हाल के दिनों में लॉकडाउन के बाद शंघाई में कोविड से मौतों का ये पहला मामला है। पिछले 24 घंटे में शंघाई में कोरोना के 22,248 नए मामले भी दर्ज हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से शंघाई में 89 से 91 साल की उम्र के बीच के तीन लोग की मौत।मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल, हाल में कोरोना से शंघाई में मौत का ये पहला मामला।शंघाई चीन के उन शहरों में से एक हैं जहां बुजुर्गों की आबादी सबसे ज्यादा है।

शंघाई: चीन के शंघाई में कोरोना के बढ़े मामलों के बाद लगाए गए लॉकडाउन के बीच महामारी से तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है। हाल के दिनों में शंघाई में कोरोना से मौत का ये पहला है। पिछले 24 घंटे में शंघाई में कोरोना के 22,248 नए मामले भी दर्ज हुए हैं। इसमें 2417 बगैर लक्षण वाले हैं। सोमवार को ये जानकारी दी गई। 

89 से 91 साल के बीच के बुजुर्गों की गई जान

कोरोना से शंघाई में जिन तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है, उनकी उम्र 89 से 91 साल के बीच की है। शंघाई प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया, 'अस्पताल में जाने के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर हो गई थी और उन्हें ठीक करने के सभी प्रयासों के बाद उनकी मौत हो गई।'

मरने वालों में 89 और 91 वर्ष की दो महिलाएं और एक 91 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। बताया गया कि इन सभी को कोरोनरी हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी कई तरह की शिकायतें थीं।

गौरतलब है कि शंघाई चीन के उन शहरों में से एक हैं जहां बुजुर्गों की आबादी सबसे ज्यादा है। अनिश्चितकालीन लॉकडाउन के दौरान इस समूह पर ज्यादा प्रभाव इसलिए भी आया क्योंकि अधिकतर लोग उम्र संबंधी पुरानी बीमारियों से भी ग्रसित हैं। 

चीन का बिजनेस हब कोरोना की चपेट में

महामारी की शुरुआत के बाद से चीन इन दिनों सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है। चीन के सबसे बड़े शहर और यहां के मुख्य व्यावसायिक शहर के तौर पर देखे जाने वाले शंघाई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद कड़े लॉकडाउन प्रतिबंध लगाए गए हैं।

चीन में ही सबसे पहले 2019 में कोरोनो वायरस का पता चला था। हालांकि चीन ने तब जीरो-कोविड पॉलिसी के तहत बड़े पैमाने पर टेस्टिंग, यात्रा प्रतिबंधों और लॉकडाउन से मामलों को काफी हद तक धीमा कर दिया था। हालांकि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले इस देश में हाल ही में कई क्षेत्रों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़े हैं।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसशंघाई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल