लाइव न्यूज़ :

भूकंप के झटकों से हिला चीन, 18 लोग घायल

By भाषा | Updated: August 14, 2018 10:25 IST

भूकंप से टोंगई और ह्यूआनिंग काउंटी तथा जियांगचुआन जिले के छह हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए और 48000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  

Open in App

बीजिंग, 14 अगस्त: दक्षिण पश्चिम चीन के युनांन प्रांत में भूकंप से 18 लोग घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर पांच मापी गई है। प्रांत के नागरिक मामलों के विभाग ने एक बयान में कहा कि भूकंप से टोंगई और ह्यूआनिंग काउंटी तथा जियांगचुआन जिले के छह हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए और 48000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। ‘चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र’ ने बताया कि कल आए भूकंप का केंद्र सात किलोमीटर की गहराई पर था।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने टोंगई के ‘ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल‘ की एक नर्स चांग ली के हवाले से कहा, ‘‘मेरे कार्यालय में रखा सामान हिलने लगा। मैंने तेज आवाज सुनी।' चांग ने बताया कि जब वह जब घर पहुंची तो उनकी मां के पैर मलबे में दबे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस और चिकित्सा स्टाफ की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।' भूकंप का केंद्र टोंगई के सीजे शहर में था,जहां हजारों निवासियों ने रात आश्रय गृह में बिताई।

टॅग्स :चीनभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल