लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना का नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 32 हजार से अधिक नए मामले, महामारी शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा नए केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2022 09:58 IST

चीन में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर वृद्धि आई है। कल के 31,656 केस के मुकाबले आज नए मामले 32 हजार के पार पहुंच गए। चीन में कई इलाकों में एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है।

Open in App

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 32,943 नए मामले सामने आए हैं।  चीन के वुहान शहर में 2019 में सामने आए संक्रमण के पहले मामले के बाद देश में सामने आए ये सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। इससे पहले कल भी रिकॉर्ड 31 हजार 656 केस सामने आए थे। ऐसे में चीन के कई इलाकों में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

चीन के झोंगझोउ के आठ जिलों की कुल आबादी करीब 66 लाख है और वहां लोगों को गुरुवार से लेकर पांच दिन तक अपने-अपने घरों में रहने को कहा गया है। शहर की सरकार ने संक्रमण से निपटने की कार्रवाई के तहत वहां व्यापक स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं।

चीन में संक्रमण के दैनिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस सप्ताह छह महीने बाद संक्रमण से मौत का एक मामला भी सामने आया। देश में अभी तक संक्रमण से 5,232 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और अन्य देशों की तुलना में चीन में संक्रमण से मौत के कम मामले सामने आए हैं, लेकिन फिर भी देश की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने वायरस को लेकर कोई भी कोताही न बरतने की नीति अपना रखी है, जिसके तहत मामलों की संख्या देखते हुए इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जाती है। 

झोंगझोउ के बैयुन जिले में सोमवार को ही लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। व्यापक स्तर पर जांच किए जाने तक लोगों से घरों में रहने को कहा गया है। बीजिंग में इस सप्ताह एक प्रदर्शनी केंद्र में अस्थायी अस्पताल बनाया गया और बीजिंग इंटरनेशनल स्ट्डीज यूनिवर्सिटी में भी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। विश्वविद्यालय में संकमण का एक मामला सामने आया था। इससे पहले राजधानी में शॉपिंग मॉल और अन्य कार्यालयों को भी बंद कर दिया गया था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसBeijing
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल