लाइव न्यूज़ :

जी20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शामिल न होने पर बोला चीन- "भारत के साथ संबंध पूरी तरह से स्थिर"

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 6, 2023 14:42 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति के बजाय चीनी प्रधानमंत्री को भारत भेजने का फैसला दोनों देशों के बीच तनाव को दर्शाता है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने सोमवार को घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री ली कियांग 9 और 10 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि चीन-भारत संबंध कुल मिलाकर स्थिर हैं और देशों ने विभिन्न स्तरों पर बातचीत और संचार बनाए रखा है।जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं।

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे और चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री ली क्विंग करेंगे। ऐसे में अब चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह इस हाई-प्रोफाइल वैश्विक कार्यक्रम की मेजबानी में भारत का समर्थन करता है और इसे सफल बनाने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने के लिए तैयार है।

चीन ने सोमवार को घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री ली कियांग 9 और 10 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अगले दिन एक ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय प्रवक्ता माओ निंग से पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति के बजाय प्रधानमंत्री को भारत भेजने का निर्णय दोनों देशों के बीच तनाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चीन-भारत संबंध कुल मिलाकर स्थिर हैं और देशों ने विभिन्न स्तरों पर बातचीत और संचार बनाए रखा है।

उन्होंने आगे कहा, "चीन-भारत संबंधों का निरंतर सुधार और विकास दोनों देशों और दोनों लोगों के साझा हितों की पूर्ति करता है। हम द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने और आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।" जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर निंग ने कहा कि चीन समूह को उच्च महत्व देता है और प्रासंगिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेता है।

उन्होंने कहा, "हम इस वर्ष के शिखर सम्मेलन की मेजबानी में भारत का समर्थन करते हैं और जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने ये भी कहा कि जी20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं।

टॅग्स :जी20चीनभारतशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा